Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल...19 से 28 तक एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी:पहली बार मेजबानी करेगा मप्र, 6 देशों की टीमें उतरेंगी; मंत्री सारंग ने किया लोगो-ट्रॉफी का अनावरण

    6 hours ago

    1

    0

    राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा, जहां भारत समेत छह देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। बुधवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण किया। इस दौरान ट्रॉफी टूर का भी शुभारंभ किया गया। यह ट्रॉफी 11 से 19 नवंबर तक प्रदेश के सभी संभागों में पहुंचेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे। इसी अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रथम चरण का लोकार्पण भी होगा। फ्लड लाइट में होंगे डे-नाइट मुकाबले, एंट्री फ्री करीब 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतिदिन तीन डे-नाइट मैच आयोजित होंगे। दर्शकों के लिए सभी मुकाबलों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। प्रतियोगिता का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर दुनिया के 166 देशों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। मेजबान भारत का पहला मुकाबला 19 नवंबर को मलेशिया से होगा। हॉकी के साथ दिखेगी जनजातीय संस्कृति अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान भी दुनिया के सामने रखी जाएगी। आयोजन स्थल पर जनजातीय व्यंजन, हस्तशिल्प और लोककलाओं के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन से प्रदेश में खेल पर्यटन और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी के साथ मध्यप्रदेश की खेल शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को वैश्विक पहचान मिलेगी। नवंबर का पूरा महीना हॉकी खेल के लिए समर्पित रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान भारतीय हॉकी टीम और मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की टीम के बीच मैत्री मैच भी आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में 27 हॉकी फीडर सेंटर, 22 एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में हॉकी प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए 27 हॉकी फीडर सेंटर और 13 खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर संचालित हैं। प्रदेश में 22 हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं, जबकि 7 नए एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि भोपाल को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। प्रदेश ने कई ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जीते 177 पदक मध्यप्रदेश की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कुल 177 पदक हासिल किए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीते हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 74 स्वर्ण, 34 रजत और 33 कांस्य सहित 141 पदक हासिल किए हैं। प्रदेश की तीन महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की सात महिला खिलाड़ी ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सलीमा टेटे संभालेंगी भारतीय टीम की कमान हॉकी इंडिया ने मंगलवार को एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा की। मिडफील्डर सलीमा टेटे टीम की कप्तानी करेंगी। जापान में पिछले महीने हुए एशियन गेम्स में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उतरेगी। घरेलू मैदान पर खेलने वाली भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरी और कुल चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने पर होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड:पंड्या पंजाब किंग्स में जाएंगे, अर्शदीप मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे; दोनों की फीस ₹18-18 करोड़
    Next Article
    आईपीएल 2027 से पहले बहुत बड़ा ऐलान, हार्दिक​ पांड्या की बदली टीम, क्या बनेंगे कप्तान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment