Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकिस्तान-श्रीलंका दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट:स्मॉग और खराब एयर क्वालिटी के कारण PCB का फैसला; 17 नवंबर से खेला जाएगा मैच

    8 hours ago

    4

    0

    पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मुकाबला 17 नवंबर से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट जारी है। लाहौर में स्मॉग के कारण बदला वेन्यू लाहौर इन दिनों मौसमी स्मॉग की चपेट में है। स्विस कंपनी IQAir के मुताबिक, 10 नवंबर को लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। हर साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच पाकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों में स्मॉग की समस्या रहती है। ब्रॉडकास्टर्स को लाइव टेलीकास्ट की क्वॉलिटी पर चिंता खराब विजिबिलिटी के कारण ब्रॉडकास्टर्स ने लाहौर में मैच के लाइव प्रसारण की क्वॉलिटी को लेकर चिंता जताई थी। एयर क्वालिटी बिगड़ने के बाद ब्रॉडकास्टिंग टीम को लाहौर की यात्रा की तैयारी रोकने के लिए कहा गया था। इसके बाद PCB ने मैच का वेन्यू बदलने का फैसला लिया। 2007 के बाद नवंबर में लाहौर में नहीं हुआ इंटरनेशनल मैच इस फैसले से PCB की लाहौर में शुरुआती सर्दियों के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कराने की कोशिशों को झटका लगा है। अगर दूसरा टेस्ट गद्दाफी स्टेडियम में होता, तो 2007 के बाद पहली बार 1 नवंबर के बाद लाहौर में कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाता। मैच की तारीखों में बदलाव नहीं वेन्यू बदलने के बावजूद टेस्ट मैच के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-श्रीलंका वनडे का वेन्यू भी बदला भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे भी दिल्ली से विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है। यह मुकाबला पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था। BCCI के मुताबिक, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित रिनोवेशन के कारण वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। अब यह मैच विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 160 रन बनाए:अंडर-19 एशिया कप भारत ने UAE को 70 रन से हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में 160 रन की पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। भारत ने UAE को 70 रन से हराया। अल अमीरात में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित:चोट से उबरकर रचिन रवींद्र की वापसी; टॉम लैथम संभालेंगे कप्तानी
    Next Article
    पोलियो को मात देकर बने क्रिकेटर,अब देश के लिए खेलेंगे:इंदौर के कमल का भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में चयन, 10 साल बाद एंट्री

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment