Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार- छात्रों के समर्थन में RJD का लोकभवन मार्च:वाटर कैनन चलाई गई, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस पर बोतलें फेंकीं; हिरासत से छूटे तेजस्वी

    12 hours ago

    1

    0

    बिहार के सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव बुधवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने पटना में जेपी गोलंबर से लोकभवन तक मार्च निकाला। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों के साथ तेजस्वी डाकबंगले पर लगाई बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। इसके बाद तेजस्वी को हिरासत में लिया गया। हालांकि, एक घंटा बाद उन्हें छोड़ दिया। तेजस्वी ने कहा कि मैं जेल से डरने वाला नहीं हूं। हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। जो सत्ता में आया है, उसका जाना तय है। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकीं। कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर पहुंचे थे। ASP लॉ एंड आर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया कि झंडे का सम्मान और लाठी का इस्तेमाल समझदारी से करें। तेजस्वी यादव 5 साल बाद सड़क पर संघर्ष करने उतरे। इससे पहले 2021 में बिहार सरकार के एक प्रस्ताव के खिलाफ तेजस्वी यादव सड़क पर उतरे थे। लोकभवन मार्च से जुड़ी फोटोज… तेजस्वी बोले- छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया, जिम्मेदारी तय हो लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव और RJD सांसद मीसा भारती को डिटेन कर लिया। दोनों को सचिवालय थाना ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मीसा भारती ने कहा, "पुलिस मुझे यहां हिरासत में लेकर आई थी। सभी का नाम, पता और बायोडाटा लिया गया और उसके बाद हमें छोड़ दिया गया है।" वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा, “छात्रों पर AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जब तक मुख्यमंत्री जिम्मेदारी तय नहीं करेंगे पूरी घटना का वक्तव्य नहीं देंगे और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।” तेजस्वी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अभी मौजूद नहीं हैं। राज्यपाल के आने के बाद RJD का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। ये खबरें भी पढ़िए… तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवा सरकार ने पत्रकार तेजपाल की उम्रकैद की मांग की:हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, रेप केस में 10 साल की सजा मिली थी
    Next Article
    चंडीगढ़ में बारिश, पानी में फंसी मर्सिडीज का इंजन सीज:स्कूटी पर पेड़ गिरा; 3 सड़कें धंसीं; रावी का जलस्तर बढ़ा, चरण गंगा ओवरफ्लो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment