Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना:तापमान 5 डिग्री गिरा; घाघरा खतरे के निशान के करीब पहुंची

    10 hours ago

    1

    0

    बहराइच में मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है, क्योंकि इससे धान की फसल को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को पयागपुर, विशेश्वरगंज सहित जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। सुबह तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश दोपहर तक लगातार जारी रही। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को लंबे समय बाद उमस से राहत महसूस हुई। धान की खेती के लिए बारिश बनी राहत लगातार बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। पिछले दिनों बारिश की कमी से धान की फसल को लेकर किसान चिंतित थे, लेकिन मंगलवार की बारिश ने उनकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से धान की बढ़वार बेहतर होने की संभावना जताई जा रही है। घाघरा नदी का बढ़ा जलस्तर मौसम विभाग के अनुसार, जिले में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने कई इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताते हुए लोगों को बदलते मौसम के बीच आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब घाघरा नदी पर भी दिखाई देने लगा है। एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से महज एक सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे के क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ा दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में DM ने वासुदेव तीर्थ का निरीक्षण किया:श्रावण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं परखीं, जलभराव हटाने के निर्देश
    Next Article
    कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक इमरजेंसी शुरू होगी:बच्चों को मिलेगा 24 घंटे इलाज, गंभीर बच्चों पर दिया ज्यादा अधिक ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment