Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में पीडियाट्रिक इमरजेंसी शुरू होगी:बच्चों को मिलेगा 24 घंटे इलाज, गंभीर बच्चों पर दिया ज्यादा अधिक ध्यान

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने जा रही है। मेडिकल कॉलेज के न्यू ओपीडी ब्लॉक में पीडियाट्रिक इमरजेंसी सेवा 31 जुलाई से शुरू की जाएगी, जिसका उद्घाटन 15 अगस्त को होगा। इस पहल से जिले और आसपास के क्षेत्रों के नवजात शिशुओं, बच्चों और किशोरों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टर इलाज उपलब्ध कराएंगे। प्राचार्य अम्बरीश गुप्ता ने बताया कि यह नई सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसमें चार डॉक्टर लगातार राउंड पर रहेंगे और आपातकालीन स्थिति में आए बच्चों की जांच करेंगे। हर विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी इस इमरजेंसी सेवा में तैनात किया जाएगा, ताकि बच्चों को तत्काल सही उपचार मिल सके। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अब तक गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए परिजनों को अक्सर दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे बहुमूल्य समय बर्बाद होता था। नई पीडियाट्रिक इमरजेंसी के शुरू होने से बच्चों को एक ही स्थान पर समयबद्ध और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। डॉ. अम्बरीश गुप्ता ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य आमजन को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसी उद्देश्य के तहत नवीन ओपीडी भवन में आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित बाल आपातकालीन इकाई स्थापित की जा रही है। यहां प्रशिक्षित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में बच्चों का उपचार किया जाएगा,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इलाज सुनिश्चित हो सके। प्राचार्य ने यह भी बताया कि इस सेवा को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नई सुविधा के शुरू होने से बच्चों के उपचार की व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी,जिससे मरीजों को एक ही परिसर में समुचित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल कानपुर देहात के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उम्मीद है कि पीडियाट्रिक इमरजेंसी सेवा शुरू होने के बाद बच्चों को बेहतर उपचार मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए दूसरे जिलों में रेफर करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना:तापमान 5 डिग्री गिरा; घाघरा खतरे के निशान के करीब पहुंची
    Next Article
    अलीगढ़ में PNT कर्मचारियों का BSNL कार्यालय पर प्रदर्शन:बकाया वेतन भुगतान की मांग की, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment