Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सचेंडी में तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर प्राइवेटकर्मी की मौत:सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी

    11 hours ago

    1

    0

    सचेंडी थाने के पास हाईवे पर ड्यूटी से लौट रहे प्राइवेटकर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर बेटा मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक पुलिस ने शव को अज्ञात में दाखिल कर मोर्चुरी भेज दिया। मूलरूप से घाटमपुर के बरीपाल निवासी करन सिंह (45) सचेंडी में ओरियंट रिसार्ट में काम करते थे। इसके साथ ही वह पास में ही परिवार के साथ किराए पर रहते थे। उनके परिवार में पत्नी विनीता, बेटा सुमित और बेटी प्रांशी है। बेटे ने बताया कि पिता देर रात कुछ सामान लेने निकले थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जब तक बेटा सुमित मौके पर पहुंचा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। किस वाहन से हादसा हुआ इसके लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में मुफ्त स्कूल किताबों की हेराफेरी का खुलासा:शिक्षा विभाग का अनुचर समेत 4 गिरफ्तार, 13 हजार पुस्तकें बरामद
    Next Article
    उन्नाव के बड़े चौराहे पर भूमि पूजन:भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना से पहले कार्यक्रम संपन्न, हर हर बम बम के जयकारे गूंजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment