Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में शॉपिंग करने गए परिवार की बाइक चोरी:वी मार्ट के बाहर खड़ी स्प्लेंडर का लॉक तोड़कर ले गया बाइक

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र में इंदिरा स्टेडियम के पास वी मार्ट के बाहर मंगलवार को बाइक चोरी हो गई। परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे आदर्श मिश्रा की बाइक का लॉक तोड़कर चोर उसे ले गया। घटना मार्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया। कटी चौराहा निवासी आदर्श मिश्रा अपने परिचित हेमंत त्रिपाठी की स्प्लेंडर बाइक से वी मार्ट पहुंचे थे। उन्होंने बाइक बाहर खड़ी की और परिवार के साथ अंदर खरीदारी करने चले गए। इसी दौरान चोर ने बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गया। खरीदारी के बाद बाहर आए आदर्श को बाइक नहीं मिली। चोरी के मामले की जांच की उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंधना चौकी के बाहर तीन वाहन जले:दो कार और ई-रिक्शा आग की चपेट में आए, दमकल ने आधे घंटे में आग बुझाई
    Next Article
    बाराबंकी में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति:7 घंटे बाद परिवार को मिली जानकारी, आरोपी ने ससुर को फोन कर खुद ही बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment