Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश:2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ; ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    भारत एशिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले देशों में तीसरे नंबर पर है। उसने हाल ही में अपनी स्थिति और मजबूत की है। ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भारत का क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ा है। इसमें कूटनीतिक स्थिति, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में सुधार का योगदान रहा। लिस्ट में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक हुआ, फिर भी वह इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर रहा। रिपोर्ट में आर्थिक क्षमता में गिरावट का दावा लोवी इंस्टीट्यूट ने भारत की आर्थिक क्षमता में गिरावट की वजह कमजोर रुपए और अर्थव्यवस्थाओं को मापने की इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की बदली पद्धति को बताया। भारत के विदेशों में निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की कमी का भी उसके प्रदर्शन पर असर पड़ा। इसके बावजूद, भारत के भविष्य के संसाधनों का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया। यह सुधार बेहतर आर्थिक अनुमान और देश के सामने मौजूद अवसरों को दिखाता है। रिपोर्ट ने कहा गया कि 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था और कूटनीति के नतीजे मिले-जुले रहे, लेकिन एशिया में उसका प्रभाव बढ़ा। कूटनीतिक प्रभाव सबसे मजबूत कूटनीतिक प्रभाव भारत का सबसे मजबूत क्षेत्र बना रहा। इस श्रेणी में भारत को 70.3 अंक मिले। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के आकलन में बड़ा सुधार हुआ। वह तीन स्थान ऊपर पहुंचे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता बने। भारत ने अपने आर्थिक रिश्तों में भी सुधार किया। वह इस श्रेणी में दो स्थान ऊपर उठकर सातवें स्थान पर पहुंचा। क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में अपेक्षाकृत स्थिरता से भारत को फायदा हुआ। इससे उसने कई अन्य देशों से बेहतर प्रदर्शन किया। रक्षा और सांस्कृतिक प्रभाव में बढ़ोतरी भारत का रक्षा नेटवर्क स्कोर बढ़कर 18.6 अंक हो गया। वह इस श्रेणी में नौवें स्थान पर पहुंचा। इस सुधार को क्षेत्रीय रक्षा सहयोग में बढ़ोतरी और दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री से मदद मिली। भारत का सांस्कृतिक प्रभाव स्कोर भी बढ़कर 43.8 अंक हो गया। सांस्कृतिक पहुंच, जनसंपर्क और लोगों के बीच संपर्क के सभी क्षेत्रों में सुधार हुआ। इन सुधारों से 2023 के बाद पहली बार भारत के उपलब्ध संसाधनों और एशिया में उसके प्रभाव के बीच का अंतर कम हुआ। भविष्य के संसाधनों में बढ़ोतरी के साथ यह संकेत मिला कि भारत अपना बढ़ता क्षेत्रीय प्रभाव बनाए रख सकता है। चीन से अंतर बरकरार रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कुल शक्ति भारत से अब भी 80% ज्यादा है। इससे दोनों देशों के बीच जारी अंतर साफ होता है। 2026 का एशिया पावर इंडेक्स 27 देशों और क्षेत्रों का आकलन करता है। इसमें शक्ति के आठ क्षेत्रों के 131 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया है। इन क्षेत्रों में आर्थिक और सैन्य क्षमता, लचीलापन, कूटनीतिक प्रभाव और आर्थिक रिश्ते शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या-जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' शुरू:मोदी-बालेन ने हरी झंडी दिखाई; यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी, 19 घंटे का सफर
    Next Article
    कनाडा के गुरुद्वारे में भिड़े 2 गुट, पगड़ियां उतरीं:एक-दूसरे का गला पकड़ा, थप्पड़ मारे, धक्कामुक्की; गोलक विवाद समेत झड़प की 3 वजहें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment