Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कनाडा के गुरुद्वारे में भिड़े 2 गुट, पगड़ियां उतरीं:एक-दूसरे का गला पकड़ा, थप्पड़ मारे, धक्कामुक्की; गोलक विवाद समेत झड़प की 3 वजहें

    11 hours ago

    1

    0

    कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारों में 2 गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। उनमें धक्कामुक्की हुई, थप्पड़ चले और पगड़ियां तक उतर गईं। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं। जिसमें लोग एक-दूसरे का गला पकड़ते, थप्पड़ मारते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। हैमिल्टन स्थित इस गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब के बाबा तजिंदर सिंह ने कहा कि गुरु घर के भीतर ही जूते-चप्पल चलने जैसे हालात बन गए, जो शर्मनाक हैं। इस झड़प के पीछे गोलक समेत 3 बड़ी वजहें सामने आई हैं। दो दिन पहले किचनर में भी प्रबंधक कमेटियों के बीच विवाद हो चुका है। विवाद की असली वजह क्या? कनाडा में रहने वाले पंजाबियों के मुताबिक इस विवाद की 3 बड़ी वजहें सामने आई हैं। जिनमें सबसे पहला प्रबंधक कमेटी पर कब्जा है। गुरुद्वारे के संचालन और प्रबंधन पर किस गुट का नियंत्रण रहेगा, इसे लेकर मतभेद सामने आए हैं। वहीं गोलक के हिसाब-किताब को लेकर भी विवाद हो रहा है। इन गुटों की तरफ से संगत की ओर से चढ़ाए जाने वाले दान और उसके इस्तेमाल तथा प्रबंधन को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं इन गुटों के बीच चौधराहट की भी लड़ाई है। गुरुद्वारे के प्रशासनिक फैसलों और अधिकारों पर अपना प्रभाव बनाए रखने की कोशिश के चलते यह झगड़ा हुआ है। पुलिस कार्रवाई के बारे में स्पष्ट नहीं हैमिल्टन में हुई इस झड़प के मामले में अभी तक क्या कनाडा पुलिस के FIR दर्ज करने को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। गिरफ्तारी या चोट लगने के बारे में भी सूचना नहीं है। श्रद्धालु बोले- चढ़ावा इकट्‌ठा करते, फैसलों में भागीदारी नहीं हैमिल्टन के सिख श्रद्धालुओं ने इस घटना को लेकर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और कमेटी के जिम्मेदार लोग ही गुरु घर की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। जब दान और चढ़ावा इकट्ठा करने की बारी आती है तो आम श्रद्धालुओं को आगे रखा जाता है, लेकिन गुरुद्वारे के बड़े फैसलों में संगत की कोई भागीदारी नहीं होती। चंद लोगों की आपसी लड़ाई और अहंकार के कारण पूरे सिख समुदाय की छवि खराब हो रही है। लोगों ने कमेटियों से अपील की है कि वे गुरु साहिबान के मिल-बांटकर खाने और भाईचारे के सिद्धांतों को याद रखें और धार्मिक स्थलों को राजनीति व लड़ाई का अखाड़ा न बनाएं। पहले भी हो चुका हंगामा मिसिसॉगा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा माल्टन साहिब में 20 अक्टूबर, 2026 को एक महिला ने हंगामा कर दिया था। वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पास चली गई। बेअदबी के डर से उसे वहां मौजूद संगत ने तुरंत हटाया। इसके बाद महिला ने वहां कुछ बोलना शुरू कर दिया। वह ड्रामा करने लगी और फिर फर्श पर लेट गई। घटनाचौपहरा साहिब के पाठ के दौरान हुई। ये खबर भी पढ़े…. कनाडा के गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसी पुलिस, सिख युवती बोली- प्रबंधन कमेटी ने बुलाई कनाडा के एक गुरुद्वारे में स्थानीय पुलिस के जूते पहनकर घुसने से सिख संगत में रोष है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने आवाज उठाकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के रवैए पर सवाल उठाए हैं। ओंटारियो के किचनर शहर के एक गुरुद्वारे में घटी इस घटना को लेकर एक सिख युवती ने प्रबंधन कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत एशिया में तीसरा सबसे ताकतवर देश:2026 में पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ; ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक की रिपोर्ट
    Next Article
    मथुरा में मां-बेटे समेत 4 की मौत:ट्रक में घुसी स्विफ्ट कार, 5 घायल; मध्यप्रदेश से वृंदावन घूमने आए थे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment