Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत का लोकतंत्र दूसरे देशों से अलग:Gen-Z के प्रदर्शन पर थरूर बोले - देश का राजनीतिक सिस्टम दबाव में आया, लेकिन टूटा नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देश में हाल ही में हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को लेकर देश की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का राजनीतिक सिस्टम दबाव में आया, लेकिन टूटा नहीं। यही भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था की खासियत है। थरूर ने यह बात NDTV एक कार्यक्रम में दक्षिण एशिया की राजनीतिक व्यवस्थाओं और Gen-Z के विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा के दौरान कही। उन्होंने भारत की स्थिति की तुलना उन दूसरे देशों से भी की, जहां हाल के सालों में युवाओं ने बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरकर विरोध किया। थरूर ने कहा कि पिछले करीब एक दशक में दक्षिण एशिया के छह प्रमुख देशों में युवाओं के बड़े प्रदर्शन देखने को मिले हैं। इनमें म्यांमार, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और भारत शामिल हैं। इन सभी प्रदर्शनों के पीछे अलग-अलग मुद्दे रहे, लेकिन सभी में Gen-Z का गुस्सा था। इन देशों की सरकारों ने विरोध प्रदर्शनों का अलग-अलग तरीके से सामना किया। वहीं, भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने समय के हिसाब से खुद को ढाल लिया। बीजेपी दवाब में इस्तीफे की मांग के सामने झुकती नहीं है: थरूर अन्य देशों में हुए Gen-Z के प्रदर्शन पर थरूर ने कहा- युवाओं के गुस्से के चलते बांग्लादेश और श्रीलंका में शासकों को सत्ता त्यागने और देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। नेपाल में भी सरकार परिवर्तन हुआ। वहीं, पाकिस्तान में पर्दे के पीछे से भूमिका निभा रही सेना ने मौके का फायदा उठाकर वहां कठपुतली सरकार स्थापित की। इसी तरह, म्यांमार में भी सेना ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। लेकिन, भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था ने नई वास्तविकता के अनुरूप खुद को ढाल लिया। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी दवाब में आकर इस्तीफे की मांग के सामने झुकती नहीं है। लेकिन, उसके मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। यहां भारतीय सिस्टम का लोकतंत्र इतना बुद्धिमान दिखा कि वह वास्तविकता को पहचान सका। कांग्रेस को CJP से सीखने की जरूरत इससे पहले एक कार्यक्रम में थरूर ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से सीखना चाहिए। कांग्रेस को जाति और वर्ग से आगे बढ़कर आम जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस को आम जनता, मिडिल क्लास और पेशेवरों से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए। यही मुद्दे जाति-धर्म से अलग सभी भारतीयों को प्रभावित करते हैं। थरूर ने कहा- मैं पिछले कुछ समय से कह रहा हूं कि हमें जाति, धर्म, पंथ, आदिवासी या किसी खास समूह जैसे अलग-अलग हितों से आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके साथ ही हमें उस क्षेत्र पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिसे हम नजरअंदाज करते रहे हैं। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… थरूर बोले- RSS की विचारधारा नहीं बदली:उनका मकसद देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि RSS का मुख्य मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के रूप में आगे बढ़ाना है और यह मूल विचारधारा आज भी नहीं बदली है। थरूर ने ये बात मुंबई में शुक्रवार शाम को इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) के कार्यक्रम में कही। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़गे ने परिसीमन को लेकर पीएम को चिट्‌ठी लिखी:चर्चा के लिए समय मांगा, कहा-लोकसभा सदस्यों की संख्या अगले 25 साल तक 543 ही रखें
    Next Article
    कोलकाता हाईकोर्ट बोला-TMC का ममता गुट बैंक-अकाउंट इस्तेमाल न करे:इनमें ₹804 करोड़, पहले कोर्ट ने रोजमर्रा के खर्च पूरे करने की अनुमति दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment