Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से 4 विकेट दूर:इंग्लैंड को 457 रन का टारगेट दिया, यस्तिका ने 113 रन की पारी खेली

    19 hours ago

    1

    0

    लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट में भारत जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर है। तीसरे दिन भारतीय टीम ने दूसरी पारी 341/7 पर घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का टारगेट दिया। जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन बनाए। उसे जीत के लिए अभी 327 रन और चाहिए। भारत की दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने 158 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। वह लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं। स्मृति मंधाना ने 70 और ऋचा घोष ने नाबाद 50 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट लिए। यस्तिका ने रचा इतिहास यस्तिका ने 145 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। वह लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने 158 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए। दूसरी पारी में उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 73 और दीप्ति शर्मा के साथ 52 रन की साझेदारी की। ऋचा की फिफ्टी, भारत ने घोषित की पारी यस्तिका के आउट होने के बाद ऋचा घोष ने 52 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। सायली सतघारे 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने 86.3 ओवर में 341/7 पर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने 457 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी 457 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टैमी ब्यूमोंट बिना खाता खोले आउट हुईं। माया बुशिएर (3), हीदर नाइट (8), नेट साइवर-ब्रंट (8), एलिस कैप्सी (11) और मैडी विलियर्स (8) भी सस्ते में पवेलियन लौट गईं। दिन का खेल खत्म होने तक एमी जोन्स 52 और सोफी एक्लेस्टोन 1 रन बनाकर नाबाद थीं। भारत के गेंदबाजों ने बनाया दबाव भारत की ओर से स्नेह राणा, क्रांति गौड़ और सायली सतघारे ने 2-2 विकेट लिए। तीनों गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर इंग्लैंड को मैच से लगभग बाहर कर दिया। ------------------------------- मैच की यह खबर भी पढ़ें… लॉर्ड्स टेस्ट- भारत को 115 रन की बढ़त लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 115 रन की बढ़त मिली। टीम ने 285 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड ने बैजबॉल की शुरुआत करने वाले मैकुलम को हटाया:उनकी कोचिंग में आखिरी 9 में से 7 टेस्ट हारे; स्टोक्स भी संन्यास ले चुके
    Next Article
    स्पोर्ट्स अपडेट:हर्षित चोट के कारण इंग्लैंड वनडे और वरुण जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को मौका

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment