Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से हराया:टी-20 सीरीज 3-0 से जीती; हरमनप्रीत ने 91 रन बनाए, इंटरव्यू के दौरान भावुक हुईं

    13 hours ago

    1

    0

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी-20 में 92 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। भारत के लिए शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर ने फिफ्टी लगाई। शेफाली ने 37 गेंदों पर 69 रन बनाए। हरमनप्रीत 41 गेंदों पर 91 रन बनाकर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में नंदनी शर्मा ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। मंगलवार को भारत ने घर पर सबसे बड़ी टी-20 जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश को 2016 में 72 रन से हराया था। हरमनप्रीत ने 200+ स्ट्राइक रेट से बैटिंग की हरमनप्रीत एक समय 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रही थीं। इसके बाद उन्होंने बड़े शॉट लगाने शुरू किए और 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन बना दिए। उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 221.95 रहा। हरमनप्रीत ने शेफाली के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 84 रन जोड़े। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 62 रन बनाए, हालांकि इस दौरान टीम ने चार विकेट भी गंवाए। पारी के बाद इंटरव्यू के दौरान हरमनप्रीत भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। यह उनकी कप्तानी छोड़ने के बाद पहली सीरीज थी। 6 अक्टूबर को उन्होंने भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद स्मृति मंधाना को नया कप्तान बनाया गया। शेफाली ने 69 रन बनाए, अनुष्का के साथ 54 रन जोड़े भारत की पारी की शुरुआत शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। अनुष्का ने 20 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल था। वह 5.2 ओवर में आउट हुईं। शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 37 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 186.49 रहा। जिम्बाब्वे की ओर से मायर्स और बीजा ने संघर्ष किया 217 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। केलिस नधलोवु पहली ही गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद शार्न मायर्स और बेलव्ड बीजा ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। मायर्स ने 49 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि बीजा ने 50 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। मायर्स की पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वह 14.3 ओवर में 94 रन के स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद जिम्बाब्वे की रन गति धीमी हो गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। बीजा भी 19वें ओवर में आउट हो गईं। उन्होंने 5 चौके लगाए थे, लेकिन छक्का नहीं लगा सकीं। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी। भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा, निकी प्रसाद, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। नंदनी ने आखिरी ओवर में बीजा और लॉरिन फिरी को आउट किया, जिससे जिम्बाब्वे की पारी 124/7 पर समाप्त हुई। इस साल भारत 128 सिक्स लगा चुका भारत की लगातार 11वीं टी-20 जीत भारत की टी-20 इंटरनेशनल में लगातार जीत का सिलसिला 11 मैचों तक पहुंच गया। वहीं जिम्बाब्वे की यह इस फॉर्मेट में लगातार 23वीं हार थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी हारी:मेजबान खिलाड़ियों ने हराया, अस्मिता-तन्वी ने अपने-अपने मैच जीते
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में:दूसरे टेस्ट में कप्तान बावुमा ने 179 रन बनाए; मार्को यानसन और साइमन हार्मर की फिफ्टी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment