Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले वैभव ने लिखा- अब भी भरोसा:4 दिन में दूसरी पोस्ट; इस सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला

    10 hours ago

    1

    0

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मैच से पहले एक और पोस्ट की है। उन्होंने शुक्रवार रात को इंस्टाग्राम पर लिखा, स्टिल बिलीविंग यानी अब भी भरोसा है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को विंडीज की टीम के खिलाफ इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, वैभव टीम में हैं। वैभव सूर्यवंशी की ताजा पोस्ट देखिए… वैभव ने 4 दिन पहले चौथे टी-20 मैच से पहले भी एक स्टोरी पोस्ट की थी। उसमें उन्होंने 'इंतजार करिए' लिखा था। उनकी उस पोस्ट को 9 लाख 69 हजार यूजर्स ने लाइक किया था। हालांकि, उस मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। वैभव सूर्यवंशी की ये पोस्ट भी देखिए 3 अक्टूबर को लिखा- इससे बेहतर एहसास नहीं एक अक्टूबर को एशियाड में बैटिंग करते हुए पोस्ट डाली 26 सितंबर को फ्लाइट से फोटो डाली, लिखा- नीड फॉर स्पीड वैभव सूर्यवंशी से जुड़े 2 बयान 1. सहवाग बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन तय करे भारतीय टीम में जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी में उन्हें अपनी बेखौफ बल्लेबाजी की झलक दिखती है। सहवाग ने कहा- ‘सूर्यवंशी पहली गेंद से ही शॉट लगाना चाहते हैं।’ 2. गंभीर बोले- उम्र 15 हो या 30 साल, मौके का इंतजार करना पड़ेगा पिछले महीने हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि खिलाड़ी की उम्र 15 हो या 30 साल, अगर उसे मौके का इंतजार करना है तो इंतजार करना होगा। टी-20 इंटरनेशनल में 2 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं वैभव वैभव सूर्यवंशी अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वे टी-20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं। ------------------------------------------------ टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत 7 साल बाद घर पर सीरीज हार सकता है, बेंगलुरु में पहली बार भारत Vs वेस्टइंडीज टी-20; क्या आज खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा और आखिरी टी-20 मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरु होगा। फिलहाल सीरीज 2-2 से बराबर है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इस्तीफा दिया:टीम को 3 IPL जिताए; पिछले सीजन 9वें नंबर पर रही थी टीम
    Next Article
    न्यूजीलैंड दौरे पर भारत-A के सभी मैच दिखाएगा सोनी स्पोर्ट्स:24 अक्टूबर से शुरू होंगे 3 चार दिवसीय मुकाबले; राहुल, जायसवाल और पडिक्कल खेलेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment