Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय हॉकी अंपायर पर यौन शोषण के आरोप:मलेशियाई महिला अफसर को गले लगाने की कोशिश की थी; एशियन गेम्स से वापस भेजा गया

    12 hours ago

    1

    0

    एशियन गेम्स 2026 के दौरान भारतीय हॉकी अंपायर गुरिंदर सिंह सांघा पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। मलेशिया की एक महिला हॉकी अधिकारी ने शिकायत की थी कि बातचीत के दौरान सांघा ने उन्हें कई बार गले लगाने की कोशिश की और किस भी किया। सांघा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने होटल स्टाफ को आपत्तिजनक वीडियो दिखाए। पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद गुरिंदर जापान से भारत वापस भेज दिया गया है। गुरिंदर को हॉकी फेडरेशन ने गेम्स के लिए अंपायर मैनेजर नियुक्त किया था। गुरिंदर पर पिछले साल भी आरोप लगे थे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरिंदर दो दिन पहले ही भारत लौट चुके हैं। मलेशियाई महिला अधिकारी के अलावा होटल स्टाफ की ओर से उनकी शिकायत की गई है। गुरिंदर के खिलाफ पहली बार इस तरह के आरोप नहीं लगे हैं। पिछले साल हॉकी इंडिया लीग के दौरान भी एक महिला अंपायर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 2025 में हॉकी इंडिया लीग के रांची स्टेज के दौरान भी एक महिला अंपायर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हॉकी इंडिया ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। समिति को आरोपों को उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे। एशियन हॉकी फेडरेशन की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी एशियन गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता में अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) करता है। इसलिए हॉकी इंडिया आगे की कार्रवाई AHF की रिपोर्ट मिलने के बाद करेगा। हॉकी इंडिया के अधिकारी ने कहा कि अगर AHF की रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाते हैं तो अंपायर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। IOA ने कहा- नियुक्ति AHF की जिम्मेदारी भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के एक अधिकारी ने कहा कि एशियन गेम्स में अंपायर और तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति हॉकी इंडिया या IOA नहीं करता। यह जिम्मेदारी AHF की है। इसलिए इस मामले में IOA और हॉकी इंडिया की सीधी भूमिका नहीं है। इसी साल भारतीय महिला हॉकी टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को भी उत्पीड़न के आरोपों की शिकायत के बाद हॉकी इंडिया ने हटा दिया था। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियाड- में कुराश खिलाड़ी यश कुमार का डोप टेस्ट पॉजिटिव:सैंपल में 3 प्रतिबंधित पदार्थ मिले; OCA ने किया प्रोविजनल सस्पेंड
    Next Article
    ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर को 41 रन की बढ़त:नासिर और डोगरा की फिफ्टी से 278 रन बनाए; रेस्ट ऑफ इंडिया दूसरी पारी में-24/1

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment