Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय हॉकी टीम नीली जर्सी में ही एशियन गेम्स खेलेगी:वर्ल्ड कप में नारंगी जर्सी पर विवाद हुआ था; हॉकी इंडिया ने ड्रेस बदली

    21 hours ago

    1

    0

    जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएगी। नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की प्राइमरी किट नारंगी कर दी गई थी। जर्सी बदले जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने इसे गलत बताया था। इसे देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है। नीले टर्फ की वजह से बदला गया था जर्सी का रंग हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई को जर्सी बदलने का कारण बताते हुए कहा था कि ऐसा नीले रंग के टर्फ की वजह से किया गया था। कहा गया कि नीली जर्सी के कारण भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथी प्लेयर्स को देखने में दिक्कतें आ रही थीं। हालांकि पूर्व कप्तानों धनराज पिल्ले, वीरेन रासकिन्हा, परगट सिंह, अजीत पाल सिंह और वासुदेवन भास्करन ने इस बदलाव की कड़ी आलोचना की थी। हॉकी इंडिया के अधिकारियों में भी मतभेद दिखा इस विवाद पर हॉकी इंडिया के भीतर भी खींचतान देखने को मिली थी। अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने बयान दिया था कि यह फैसला उनकी जानकारी के बिना लिया गया, जबकि सचिव भोला नाथ सिंह का दावा था कि सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी थी। IOA से पहली पसंद नीली जर्सी बताई जापान रवानगी से ठीक पहले हॉकी इंडिया ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया। हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर मनोहरन ने पुष्टि करते हुए कहा- ‘भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने हमसे किट की पहली पसंद पूछी थी। हॉकी इंडिया ने पहली प्राथमिकता नीले रंग को और दूसरी प्राथमिकता नारंगी रंग को दी है।' पूल-A में भारत के साथ जापान और साउथ कोरिया टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो पूल में बांटा गया है। भारत को पूल-A में रखा गया है। इस पूल में भारत के साथ मेजबान जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया हैं। सभी मुकाबले काकामीगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… क्या अगले साल भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में खेलेंगे?:पाकिस्तान में होंगे 2027 साउथ एशियन गेम्स; रिपोर्ट- भारत ने भागीदारी पर हामी भरी भारत ने पाकिस्तान में होने वाले 2027 साउथ एशियन फेडरेशन (SAF) गेम्स में अपना दल भेजने पर सहमति दे दी है। पाकिस्तानी मीडिया 'द न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ एशियन ओलिंपिक एसोसिएशन की मीटिंग में भारत के प्रतिनिधियों ने मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने का न्योता स्वीकार किया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BCCI का 130 करोड़ से ज्यादा का करार:कैम्पा, SBI लाइफ और चैटजीपीटी घरेलू क्रिकेट के एसोसिएट पार्टनर बने, पिछले साल से 44% ज्यादा
    Next Article
    भारतीय टीम के हेड-कोच के आवेदन पर आशीष नेहरा बोले:वाइफ से परमिशन लेनी होगी, वरना तलाक हो जाएगा; 8-9 महीने यात्रा करना मुश्किल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment