Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भैंस हटाने गए किसान की करंट लगने से मौत:फतेहपुर में बिजली के सपोर्ट तार में दौड़ रहा था करंट, विभाग पर लापरवाही का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में खेत पर भैंस हटाने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान बिजली के खंभे से निकले सपोर्ट तार की चपेट में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा मंगलवार रात करीब 10:30 बजे मौर्या कॉलोनी, वीआईपी रोड के पास हुआ। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अवलेश कुमार मौर्य पुत्र स्व. देवी चरण के रूप में हुई है। बताया गया कि अवलेश अपने घर के पास खेत में गए थे, जहां उनकी भैंस बिजली के खंभे के पास पहुंच गई थी। भैंस हटाते समय करंट की चपेट में आए परिजनों के अनुसार, अवलेश भैंस को हटाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ बिजली के खंभे से निकले लोहे के सपोर्ट तार से छू गया। तार में करंट दौड़ रहा था, जिससे उन्हें जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बुधवार सुबह मृतक के भाई विजय बहादुर मौर्य ने जिला अस्पताल चौकी में घटना की सूचना देते हुए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि अवलेश अपने पीछे पत्नी शशि देवी, 7 वर्षीय बेटे अंश और 2 वर्षीय बेटे युवान को छोड़ गए हैं। परिवार का एक सदस्य पुलिस विभाग में दीवान के पद पर कार्यरत है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को कृषि बीमा योजना और अन्य सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा का जलस्तर 3 सेमी बढ़ा:घाटों तक पहुंचा पानी, पश्चिमी बांधों से डिस्चार्ज और बारिश से बढ़ी चिंता
    Next Article
    बलरामपुर में खाद की कालाबाजारी का आरोप:फुटकर विक्रेताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment