Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में खाद की कालाबाजारी का आरोप:फुटकर विक्रेताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में खरीफ सीजन के दौरान उर्वरक की उपलब्धता को लेकर फुटकर खाद विक्रेताओं ने थोक विक्रेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में दर्जनों फुटकर विक्रेताओं ने बुधवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में थोक खाद विक्रेताओं पर मनमानी, अवैध वसूली और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचने का आरोप लगाया गया है। विक्रेताओं ने बताया कि धान और गन्ने की फसल के लिए यूरिया तथा अन्य उर्वरकों की भारी मांग है। आरोप है कि ₹250 प्रति बोरी निर्धारित यूरिया को ₹330 प्रति बोरी में बेचा जा रहा है। फुटकर विक्रेताओं का आरोप इसके साथ ही, 2 किलो जिंक (₹200) या फ्रन्टेश/सिंगल सुपर फॉस्फेट खरीदने की शर्त भी जबरन लगाई जा रही है। इसी तरह, ₹1,320 मूल्य की डीएपी फुटकर विक्रेताओं को ₹1,600 प्रति बोरी तक में मिल रही है। फुटकर विक्रेताओं का यह भी आरोप है कि अधिक भुगतान लेने के बावजूद थोक विक्रेता बिल में यूरिया का मूल्य ₹250 और डीएपी का मूल्य ₹1,320 ही दर्शाते हैं। इसके अतिरिक्त, परिवहन खर्च और अन्य अनावश्यक शुल्क भी अलग से वसूले जा रहे हैं। विरोध करने वाले विक्रेताओं को खाद देने से मना कर दिया जाता है। ज्ञापन में कहा गया है कि एक ओर जिला प्रशासन फुटकर विक्रेताओं पर किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद बेचने का दबाव बनाता है, वहीं दूसरी ओर थोक विक्रेताओं की मनमानी के कारण फुटकर दुकानदार स्वयं निर्धारित दर पर खाद नहीं खरीद पा रहे हैं। पूरे मामले की गोपनीय जांच इस स्थिति से न केवल दुकानदार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, बल्कि किसानों को भी समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। फुटकर विक्रेताओं ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की गोपनीय जांच कराने और अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि सभी थोक विक्रेताओं को सरकार द्वारा निर्धारित एफओआर (FOR) मूल्य पर सीधे दुकानों तक उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसानों को बिना किसी अतिरिक्त बोझ के समय पर खाद मिल सके। पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल ने कहा कि यदि किसानों और फुटकर विक्रेताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं फुटकर खाद विक्रेता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भैंस हटाने गए किसान की करंट लगने से मौत:फतेहपुर में बिजली के सपोर्ट तार में दौड़ रहा था करंट, विभाग पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    प्रेमिका की मौत, प्रेमी ने लगाया हत्या का आरोप:शामली में अंतिम संस्कार रुकवाया, बोला- परिजनों ने मारा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment