Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के रामबन में अमरनाथ यात्रियों की 4 गाड़ियां टकराईं, 18 श्रद्धालु घायल

    7 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के रंबन में सोमवार को अमरनाथ यात्रा के काफिले में बड़ा हादसा हो गया। चंदरकोट के लंगर प्वाइंट पर दो SRTC बसें, एक कार और एक प्राइवेट बस आपस में टकरा गईं। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को रंबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, एक SRTC बस ने आगे चल रही दूसरी SRTC बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दूसरी बस आगे चल रही नेक्सा XL6 कार से भिड़ गई। इसके बाद कार सामने चल रही प्राइवेट बस से टकरा गई। घायलों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब के श्रद्धालु शामिल हैं। अब तक 10 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि 8 अन्य की पहचान की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में भूकंप के झटके, बारामूला में 3.6 और कामजोंग में 3.9 तीव्रता रही मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, दोनों राज्यों में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मणिपुर के कामजोंग जिले में सुबह 6:32 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 80 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र इंफाल से करीब 31 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रात 2 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। फरवरी में भी बारामूला में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र पट्टन क्षेत्र था। बंगाल में 'खेला होबे दिवस' की जगह 'आयुष्मान दिवस' मनाया जाएगा पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' की जगह 'आयुष्मान दिवस' मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त राज्य के इतिहास का 'काला दिन' है, इसलिए अब इस दिन आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 16 अगस्त 1946 को 'डायरेक्ट एक्शन डे' के दौरान कोलकाता में भीषण सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इस घटना को 'ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उस हिंसा में करीब 4 हजार लोग मारे गए थे, 10 हजार से ज्यादा घायल हुए थे और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। ममता बनर्जी सरकार ने 2021 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' घोषित किया था। इस दिन राज्यभर में फुटबॉल प्रतियोगिताएं कराई जाती थीं और खिलाड़ियों को खेल सामग्री बांटी जाती थी। सरकार का कहना था कि इसका उद्देश्य युवाओं में खेलों को बढ़ावा देना है। दिल्ली में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 16वां दिन, कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 24 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक 11 दिनों में उनका वजन 7 किलो से ज्यादा घटकर 59.4 किलो रह गया है। दिल्ली में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या दिल्ली के बदरपुर में कई बार चाकू मारे जाने से एक 17 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। हत्या के पीछे के मकसद और घटना की वजह बनने वाले घटनाक्रम का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। दिल्ली में 4 बच्चे यमुना में डूबे, दो की मौत दिल्ली के अलीपुर में शनिवार को यमुना नदी में नहाते समय तेज बहाव में चार बच्चों के बह जाने के बाद दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। एनडीआरएफ के चलाए गए अभियान में दो लड़कों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, अंधेरा होने के कारण देर रात बाकी दो बच्चों की तलाश रोक दी गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और निवासियों को नदी में न जाने की सलाह दे रहे हैं, विशेष रूप से पानी के खतरनाक स्तर और तेज बहाव को देखते हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरनाथ यात्रा में कोई कचरा नहीं फैलेगा:ऐसा करने वाली देश की पहली धार्मिक यात्रा; 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल
    Next Article
    खबर हटके- 14 बेटों की एक साथ शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी का कचरा बेचकर लाखों कमाए; छात्रों ने बनाई कुत्तों को भगाने वाली स्मार्टवॉच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment