Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस हादसे का शिकार, 10 लोग घायल

    8 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के गाला पछौंड इलाके में एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है। डिप्टी कमिश्नर अनंत द्विवेदी के मुताबिक, राहत और बचाव दल, SDM और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस गाला पछौंड से रामनगर जा रही थी। घायलों को रामनगर के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल (SDH) ले जाया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में फायरिंग; एक की मौत, कई घायल महाराष्ट्र के संजय गांधी नेशनल पार्क में मंगलवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फायरिंग ठाणे के येऊर रेंज के चेना बीट इलाके में हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। जंगल की सीमा से करीब 450 मीटर अंदर खून के निशान मिले। मृतक मीरा-भायंदर नगर निगम क्षेत्र के बेलकारी पाड़ा का निवासी बताया जा रहा है। मणिपुर में जंगल में एक और कुकी की हत्या, छह घर जलाए, मैतेई की हत्या पर 5 जिलों में बंद मणिपुर में मंगलवार को हथियारबंद लोगों ने कांगपोकपी में 45 वर्षीय कुकी पाओलेन खोंगसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वह जंगल में बांस की कोपलें लेने गया था। उखरुल में कुकी समुदाय के 6 घर फूंक दिए गए। सोमवार को 3 मैतेई लोगों की हत्या के विरोध में मंगलवार से 48 घंटे की हड़ताल शुरू हुई। 5 घाटी जिलों में बाजार, स्कूल-कॉलेज और परिवहन ठप रहे। सीएम युमनाम खेमचंद सिंह ने विपक्षी नेताओं के साथ सुरक्षा की समीक्षा की। विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक की मांग की। मणिपुर में शनिवार से सोमवार के बीच हिंसा में मैतेई, कुकी, नगा व पांगाल समुदाय आमने-सामने आए। नेपाली समुदाय भी तनाव की चपेट में आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केदारनाथ में तापमान माइनस 7°C, राजस्थान में ओले गिरे:एमपी के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; यूपी के लखनऊ-कानपुर समेत कई शहरों में एयर पॉल्यूशन
    Next Article
    लिवइन पार्टनर की हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा गिरफ्तार:11 दिन से फरार थी, यूपी एसटीएफ ने बहन-ड्राइवर के साथ नागपुर से पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment