Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कोलकाता एयरपोर्ट की पुरानी ATC बिल्डिंग में आग लगी

    14 hours ago

    1

    0

    कोलकाता एयरपोर्ट की पुरानी ATC बिल्डिंग में मंगलवार को आग लग गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और उड़ानों पर भी असर नहीं पड़ा। एयरपोर्ट की तीसरी मंजिल पर आग दिखने के बाद फायर ब्रिगेड की दो भेजी गईं। कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया और यह दूसरे हिस्सों तक नहीं फैली। फायर अधिकारियों के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस पर बिल्डिंग को सजावटी लाइटों से सजाया गया था। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आज की बाकी बड़ी खबरें… आरोपियों की पहचान वाले फोटो-वीडियो पोस्ट करने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र-राज्यों और X-Meta को नोटिस सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर आरोपियों की पहचान उजागर करने या उन्हें अपमानजनक तरीके से दिखाने वाले फोटो-वीडियो पोस्ट करने के मामले में केंद्र, राज्यों, X और Meta को नोटिस जारी किया है। याचिका में पुलिस के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन बनाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने कहा कि ऐसे पोस्ट से आरोपियों की निजता और सम्मान प्रभावित हो सकता है। नागपुर के 12 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में खालिस्तान, RSS और BJP का जिक्र महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार सुबह 12 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में 31 अगस्त को स्कूलों में धमाके होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें भेजकर स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में 31 अगस्त को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों, 2:11 बजे कोर्ट और 3 बजे सरकारी कार्यालयों में धमाके की बात कही गई थी। ईमेल में खालिस्तान, RSS, BJP और कई राजनीतिक नेताओं का भी जिक्र था। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मामले में केस दर्ज किया जाएगा। सरकार ने मेटा से कहा- बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट मामले में 'सेफ हार्बर' सुरक्षा नहीं मिलेगी केंद्र ने Meta को साफ कर दिया है कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट (CSAM) के उल्लंघन में शामिल लोगों या संस्थाओं को 'सेफ हार्बर' सुरक्षा नहीं मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने Meta से यह भी कहा है कि उसके कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम को सिर्फ ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर निर्भर रहने के बजाय भारत के भाषाई और सांस्कृतिक संदर्भ के प्रति ज्यादा संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। सरकारी सूत्रों के अनुसार, Meta अधिकारियों के साथ हुई बातचीत से पता चला है कि प्लेटफ़ॉर्म CSAM से जुड़े कंटेंट के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो रहा है; कंपनी अब सावधानी बरत रही है और गैर-कानूनी कंटेंट को हटाने के लिए प्रयास कर रही है। कश्मीर में ट्रक और CRPF के बंकर वाहन की टक्कर, 5 जवान घायल कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में ट्रक और CRPF के बंकर वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में CRPF के 5 जवान घायल हो गए। दुर्घटना लेवडोरा इलाके में हुई, जहां टक्कर के बाद CRPF का बंकर वाहन पलट गया। घायल जवानों को इलाज के लिए 163 बटालियन CRPF के MI रूम, काजीगुंड ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक सभी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। महुआ मोइत्रा ने सर्किट हाउस मामले में लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की, 3 अफसरों पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कृष्णानगर सर्किट हाउस से देर रात बाहर जाने के मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विशेषाधिकार नोटिस दिया है। उन्होंने नदिया के डीएम श्रीकांत पाली, एडीएम निरपेंद्र सिंह और नाजरेथ डिप्टी कलेक्टर अनामिका बेरा पर प्रोटोकॉल उल्लंघन और उन्हें संसदीय काम से रोकने की कोशिश का आरोप लगाया। मोइत्रा के मुताबिक, 14 अगस्त की रात 9:47 बजे उन्हें सर्किट हाउस खाली करने को कहा गया, जबकि रखरखाव का आदेश 12 अगस्त को जारी हो चुका था और उनकी बुकिंग पहले से कन्फर्म थी। उन्होंने तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए मामला विशेषाधिकार समिति को भेजने और अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान सांसदों वाला प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने की मांग की है। पटियाला हाउस कोर्ट ने कारोबारी साहिल लूथरा से ₹10 करोड़ मांगने वाले को जमानत दी, आरोपी 13 जून से न्यायिक हिरासत में था पटियाला हाउस कोर्ट ने डिफेंस कारोबारी साहिल लूथरा से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगने की साजिश के आरोपी गुरपिंदर सिंह को जमानत दे दी। कोर्ट ने ₹50 हजार के जमानत बॉन्ड और इतनी ही राशि के एक जमानतदार की शर्त पर उसे रिहा करने का आदेश दिया। आरोपी 13 जून से न्यायिक हिरासत में था। कोर्ट ने कहा कि जांच पूरी हो चुकी है, चार्जशीट दाखिल हो गई है और आरोपी की हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। लूथरा ने आरोप लगाया था कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सऐप पर धमकी देकर ₹10 करोड़ मांगे गए थे। मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरपिंदर सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गुजरात पुलिस ने 1,090 साइबर अपराधों से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया; ₹1,071 करोड़ के अवैध लेनदेन का मामला गुजरात सीआईडी क्राइम ने असम से 25 साल के रफीकुल आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी देशभर में 1,090 साइबर अपराधों और ₹1,071.5 करोड़ के अवैध लेनदेन से जुड़ा था। वह व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए चीन के साइबर अपराधियों के संपर्क में था। ठगी की रकम को 1,754 बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बाद क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन भेजता था। आरोपी के मोबाइल से 23 क्रिप्टो वॉलेट मिले, जिनमें करीब ₹16 करोड़ का लेनदेन हुआ था। जांच के दौरान सीसीई (साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) ने डिजिटल अरेस्ट के 10 मामलों को भी समय रहते रोकने का दावा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली:जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए
    Next Article
    खबर हटके- चलते ट्रक के ऊपर ड्राइवर का डांस:बाढ़-तूफान में घूमने जा रहे चीन के लोग; मिट्टी से बन रही बिजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment