Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर रिजिजू बोले- गोली कहां चली:जेन-जी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी; अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता, छात्र नेता कैसे बन गए

    7 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि जेन-जी हमारे अपने बच्चे हैं और उनसे लगातार बातचीत जरूरी है। रिजिजू ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा- हजारों लोगों के प्रदर्शन के बावजूद एक भी गोली नहीं चली और किसी प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट नहीं लगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस की तारीफ होनी चाहिए। अगर ऐसा आंदोलन कांग्रेस के दौर में हुआ होता, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती थी। रिजिजू ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- दीपके AAP कार्यकर्ता हैं। छात्र नेता कैसे बन गए? केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के पीएम पर तंज और संसद में कांग्रेस के हंगामे पर भी जवाब दिया। पीएम के दिमागी नक्सल वाले बयान से लेकर जंतर-मंतर प्रदर्शन तक, 10 पॉइंट में पूरा इंटरव्यू… 1. राहुल को गरिमा रखनी चाहिए ‘राहुल गांधी सदन के अंदर जैसा व्यवहार करते हैं, क्या वे नेता प्रतिपक्ष जैसे दिखाई देते हैं? मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं है। हम मिलते हैं, बातचीत करते हैं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष को अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए काम करना चाहिए और उसी हिसाब से सदन में बोलना चाहिए। राहुल ने एक खास तरह की शैली अपनाई है और उनके सांसद भी उसी तरह व्यवहार करने लगे हैं।’ 2. कांग्रेस संसद में चर्चा से भागी ‘जब सरकार संसद में हर सवाल का जवाब देने और परिस्थितियों की पूरी जानकारी देने के लिए तैयार थी, तब कांग्रेस सच्चाई का सामना करने की स्थिति में नहीं थी। कांग्रेस डर गई है, इसलिए संसद में चर्चा से भागने का बहाना बनाया।’ 'कांग्रेस को लगता है कि उनका काम सिर्फ हंगामा करना, चिल्लाना और गाली देना है। अगर किसी सांसद को सिर्फ हंगामा करना है तो सांसद बनने की जरूरत क्या है? वे सड़क पर प्रदर्शन कर सकते हैं। दरअसल, कांग्रेस छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में गृह मंत्री के बयान की मांग पर अड़ी रही। सदन में गतिरोध के चलते मानसून सत्र की कार्यवाही लगातार प्रभावित हुई। 3. जंतर-मंतर पर किसी की जान नहीं गई 'दिल्ली प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान एक भी लाठी नहीं चलाई। पुलिस ने तब कार्रवाई की, जब प्रदर्शनकारी जबरदस्ती संसद की ओर बढ़ने लगे। किसी की हड्डी नहीं टूटी। कोई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। किसी की मौत नहीं हुई। पुलिस की तारीफ होनी चाहिए। दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन की 3 तस्वीरें… 4. AAP कार्यकर्ता हैं, छात्र कैसे बन गए ‘CJP फाउंडर अभिजीत दीपके महाराष्ट्र से हैं, लेकिन वे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वे छात्र कैसे बन गए।’ 5. जेन-जी से बात करनी होगी ‘जेन-जी बच्चों से कनेक्शन में कोई कमी नहीं है। वे हमारे अपने बच्चे हैं। हमें उनकी बात सुननी होगी और उन्हें अपनी बात भी समझानी होगी। अगर उन्हें लगातार सिर्फ मांगें करने के लिए उकसाया जाता रहेगा तो दूरी कम करने में समय लगेगा।’ 6. कांग्रेस नक्सली पार्टी बनती जा रही 'एक तरह से कांग्रेस पार्टी माओवादी और नक्सली संगठन जैसी बनती जा रही है। सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली नेशनल एडवाइजरी काउंसिल में पहले ऐसी विचारधारा रखने वाले लोगों का प्रभाव था। अब पूरी कांग्रेस पार्टी माओवादी पार्टी की तरफ बढ़ती दिख रही है। इससे पहले कांग्रेस मुस्लिम लीग जैसी पार्टी बन चुकी थी।' 'जंगल में हथियार उठाने वाले नक्सलियों को काफी हद तक खत्म किया जा चुका है, लेकिन उनकी विचारधारा शहरी इलाकों में अभी भी मौजूद है। उससे भी निपटना जरूरी है। कांग्रेस ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान को अपने ऊपर क्यों लिया, यह समझ से परे है।' मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि देश से नक्सलवाद खत्म हो गया है, लेकिन दिमागी नक्सली मौजूद हैं। इनसे समाज को बचना होगा और इन्हें अलग-थलग करना होगा। 7. राहुल खुद हंसी का पात्र बने 'राहुल ने प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन अंत में खुद ही हंसी का पात्र बन गए। उन्होंने अपनी छवि को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इससे बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल होगा।' राहुल ने 13 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की ‘गले मिलने वाली कूटनीति’ पर तंज कसते हुए उनकी विदेश नीति पर सवाल उठाए। 8. राम मंदिर चंदे पर चर्चा के लिए तैयार थे ‘हम संसद में राम मंदिर चंदे चोरी के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थे। विपक्ष छात्र आंदोलन और दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा चाहता था। सभी मुद्दों पर एक साथ चर्चा नहीं हो सकती।’ 9. FCRA बिल का JPC में जाने से सच सामने आएगा 'यह बहुत अच्छा फैसला है। FCRA कानून में किसी खास धर्म या समुदाय को निशाना बनाने वाला कोई प्रावधान नहीं है। इससे जुड़े विपक्ष के सभी आरोप बेवुनियाद हैं।' 10. डीलिमिटेशन बिल पर फैसला नेतृत्व करेगा ‘हमने कब कहा कि हम परिसीमन बिल ला रहे हैं? मीडिया में इसकी अटकलें चल रही हैं। बिल कब लाना है, इसका फैसला हमारा नेतृत्व पूरी चर्चा के बाद करेगा।’ राहुल ने कई बार छात्रों पर पैलेट गन चलाने के आरोप लगाए 49 दिन चला CJP का प्रदर्शन, प्रधान का इस्तीफा के बाद खत्म कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था। 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जबकि CJP ने पुलिस पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का आरोप लगाया। पुलिस कार्रवाई में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली। विपक्षी सांसद संसद के बाहर बंदर का खिलोना लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के 25 शहरों में बारिश, घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा:बंगाल के आसनसोल में बाढ़; राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:कोलकाता एयरपोर्ट की पुरानी ATC बिल्डिंग में आग लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment