Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के खिलाफ पुलिस में शिकायत, RSS के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप

    14 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के खिलाफ बेंगलुरु में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहार और हरियाणा में जिंदा कारतूस बरामद होने की घटनाओं को RSS से जोड़कर गलत और भ्रामक जानकारी शेयर की। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस तरह के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है और लोगों को भड़काया जा सकता है। उन्होंने FIR दर्ज कर स्वतंत्र जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि मंत्री का संवैधानिक पद जांच में बाधा नहीं बनना चाहिए। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के अमरावती में निर्माणाधीन दरबार का गेट गिरा, 3 मजदूर घायल महाराष्ट्र के अमरावती में रामपुरी कैंप में बन रहा सच्चुराम दरबार का प्रवेश द्वार गिर गया। हादसे में 3 मजदूर घायल हो गए। मौके पर बचाव अभियान जारी है। पित्रोदा बोले- चुनाव आयोग पर लोगों का भरोसा खत्म, राहुल गांधी युवाओं और गरीबों के मुद्दे उठा रहे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में चुनाव आयोग पर लोगों का भरोसा खत्म हो गया है। लोकतंत्र की बुनियाद भरोसे पर टिकी होती है। अगर चुनावों में हेराफेरी होती है, तो उनके नतीजे वैध नहीं माने जा सकते। उन्होंने कहा कि इस संकट का समाधान संवैधानिक तरीके से होना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट को इन मामलों की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। पित्रोदा ने विदेशी फंडिंग के आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठा रहे हैं। NEET पेपर लीक पर उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट और सरकार की ओर से समाधान नहीं दिए जाने पर सवाल उठाए। दिल्ली में खुले मैनहोल में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू जारी दिल्ली में नांगली विहार की दास गार्डन कॉलोनी के पास मंगलवार देर रात एक 4 साल का बच्चा खुले मैनहोल में गिर गया। NDRF टीम मौके पर पहुंची है। 11 नवंबर की सुबह तक बच्चे का पता नहीं चल पाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 बड़े प्रोजेक्ट में देरी, ₹2 लाख करोड़ खर्च बढ़ा:इतने में 4200 स्कूल बनते, केंद्र सरकार के पैमाना पोर्टल की रिपोर्ट में खुलासा
    Next Article
    NSG कमांडो की यूनिफॉर्म बदलेगी:44°C तापमान में जवान के बेहोश होने के बाद फैसला; 5 राज्यों में चुनाव से पहले मिल सकती है नई वर्दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment