Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NSG कमांडो की यूनिफॉर्म बदलेगी:44°C तापमान में जवान के बेहोश होने के बाद फैसला; 5 राज्यों में चुनाव से पहले मिल सकती है नई वर्दी

    1 day ago

    1

    0

    ब्लैक कैट कमांडो की मशहूर काली वर्दी अब बदलने जा रही है। वजह है- भयंकर गर्मी। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने अपने VIP सुरक्षा में लगे कमांडो के लिए नई ब्रीदेबल यानी सांस लेने वाली यूनिफॉर्म बनाने की सिफारिश की है। ये यूनिफॉर्म नायको कपड़े से बनेगी, जिसमें नायलॉन और कॉटन होता है। यह कपड़ा हवा और नमी को आसानी से बाहर निकलने देता है। अप्रैल में विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में तैनात कमांडो करीब 44 डिग्री तापमान में बेहोश हो गया था। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया। NSG को उम्मीद है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा तक कमांडो नई यूनिफॉर्म पहनने लगेंगे। विजयवाड़ा में कमांडो को आया था हीटस्ट्रोक NSG के सूत्रों ने बताया कि अप्रैल 2026 में हुई एक घटना के बाद नई यूनिफॉर्म का फैसला लिया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सुरक्षा में तैनात एक NSG कमांडो ड्यूटी के दौरान ही बेहोश होकर गिर गया। उस दिन विजयवाड़ा में तापमान लगभग 44 डिग्री था। कमांडो ने काली ओवरऑल यूनिफॉर्म के ऊपर 6 किलो की बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। सिर पर काली बेरेट थी और कमर पर छोटे हथियार लगे थे। कमांडो को हीटस्ट्रोक और थकान हुई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। NSG की क्लोज प्रोटेक्शन फोर्स के कमांडरों और मुख्यालय के विशेषज्ञों ने घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने माना कि बढ़ती गर्मी और तापमान VIP सुरक्षा टीमों पर शारीरिक असर डाल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, काली ओवरऑल यूनिफॉर्म बहुत ज्यादा गर्मी सोखती है। इसके अलावा कमांडो काला चश्मा और संचार उपकरण भी साथ रखते हैं। इससे गर्मी में उनकी परेशानी बढ़ जाती है। कोबरा कमांडो भी पहनते हैं नायको से बनी यूनिफॉर्म नायको नायलॉन और कॉटन से बना कपड़ा है। यह हवा और नमी की भाप को आसानी से बाहर निकलने देता है। इससे शरीर ठंडा रहता है। CRPF के कोबरा कमांडो भी नायको की यूनिफॉर्म पहनते हैं। कोबरा कमांडो जंगलों में युद्ध अभियान के लिए विशेषज्ञ होते हैं। उन्हें कई बार तेज धूप और उमस में काम करना पड़ता है। नई यूनिफॉर्म के कपड़े का ट्रायल हो चुका है। NSG जल्द ही यह सामग्री खरीदेगा। उम्मीद है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा तक NSG कमांडो नई यूनिफॉर्म पहनने लगेंगे। इन चुनावों के प्रचार अभियान में NSG की सुरक्षा वाले कई VIP शामिल होंगे। अब तक 6 फोर्स की यूनिफॉर्म बदली जा चुकी
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे के खिलाफ पुलिस में शिकायत, RSS के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप
    Next Article
    सोनिया गांधी ने किताब में बताया-ऑपरेशन ब्लू स्टार क्यों हुआ:गोल्डन टेंपल में चल रही थी खालिस्तान की प्लानिंग, ऐलान का दिन भी तय था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment