Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण बोला- ओला ग्राहकों को गुमराह कर रही, टिप फीचर हटाए; 10 लाख जुर्माना भी लगाया

    9 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ओला का संचालन एएनआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड करती है। प्राधिकरण ने कंपनी को टिप फीचर हटाने का आदेश भी दिया है। सीसीपीए ने 10 नवंबर को यह आदेश दिया। प्राधिकरण ने पाया कि ओला ग्राहकों को गुमराह कर रही थी। एप पर टिप देने के लिए संदेश दिखाए जाते थे। सीसीपीए ने इसे अनुचित व्यापार व्यवहार माना। सीसीपीए ने ओला को 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा है। ओला हर एक राइड पर 10 से 50 रु. तक एडवांस टिप का विकल्प देती है। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार के ट्रक से टकराने से एक व्यक्ति की मौत पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुरुवार रात करीब 9:15 बजे छावला पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 साल के अभिनव सिंह के तौर पर हुई है। जो बिहार के मुज्जफ्फरपुर का रहने वाला था और लुधियाना से गुरुग्राम लौट रहा था। हादसे के समय कार की रफ्तार 200kmph थी। मृतक अभिनव ने इसका वीडियो स्नैपचैट पर शेयर किया था। वेरका ने पंजाब और दिल्ली-NCR में 13 नवंबर से दूध की कीमतें बढ़ाईं पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के प्रमुख ब्रांड 'वेरका' ने अपने पाउच वाले दूध के कई प्रकारों की अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) में 1 रुपये से 8 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। यह बदलाव 13 नवंबर की सुबह से पंजाब और दिल्ली-NCR सहित आसपास के इलाकों में लागू हो जाएगा। JNU यौन उत्पीड़न: प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर कोर्ट की रोक दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि नौकरी से हटाने से पहले नोटिस और सुनवाई का मौका देना जरूरी है। जस्टिस अनूप जे भंभानी ने 9 अक्टूबर के बर्खास्तगी आदेश पर रोक लगा दी। अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी। 11 छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- मगरमच्छ की पीठ पर पुशअप्स:हेलिकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन; मजदूर को मिला ₹99 करोड़ का सोना
    Next Article
    पीएम मोदी का आज कर्नाटक दौरा:15,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment