Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:लेह-लद्दाख में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, किसी नुकसान की खबर नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    लेह, लद्दाख में गुरुवार सुबह 6:05 बजे भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में आए इस भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी गहराई में था। फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में डिजिटल गवर्नेंस को कैबिनेट की मंजूरी, ₹122.60 करोड़ का बजट ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े विभागों से जुड़े हैं। इनमें OSWAS 3.0 लागू करने का फैसला भी शामिल है। इसका मकसद सरकारी कामकाज को इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया के जरिए आसान बनाना और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना है। कैबिनेट की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में हुई। सरकार ने OSWAS 3.0 के लिए 122.60 करोड़ रुपए का बजट तय किया। यह सिस्टम लोक सेवा भवन से ब्लॉक तक सरकारी दफ्तरों को एक डिजिटल वर्कफ्लो प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा। PMML ने लॉन्च किया नया डिजिटल पोर्टल, AI चैटबॉट और स्मार्ट सर्च जैसी सुविधाएं प्रधानमंत्री संग्रहालय यानी PMML ने बुधवार को अपना नया यूनिफाइड पोर्टल लॉन्च किया। इसमें कई अलग-अलग वेबसाइट्स को एक ही आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इसका मकसद लोगों के लिए डिजिटल सेवाओं और संग्रहालय की सामग्री तक पहुंच आसान करना है। PMML के मुताबिक, पहले अलग-अलग वेबसाइट्स के कारण यूजर्स को बिखरा हुआ अनुभव मिलता था। आर्काइव कंटेंट को खोजने में भी दिक्कत होती थी और कई काम मैनुअल तरीके से होते थे। नया पोर्टल इन समस्याओं को दूर करते हुए एक आसान डिजिटल अनुभव और आर्काइव कंटेंट के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। 10 मिनट में मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ₹10 हजार जुर्माना, हाईवे पर इमरजेंसी सेवाओं के नए नियम NHAI ने बुधवार को नेशनल हाईवे नेटवर्क पर इमरजेंसी मैनेजमेंट के लिए तैनात एंबुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग वाहनों के लिए नए नियम घोषित किए। नेशनल हाईवे पर मौजूद एंबुलेंस को हादसे की जानकारी मिलने के 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा। ऐसा नहीं करने पर ₹10 हजार का जुर्माना लगेगा। एंबुलेंस घायल व्यक्ति को गंभीर स्थिति के लिए अहम ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल नहीं पहुंचाती है, तो भी 10 हजार रुपए की पेनल्टी होगी। NCP नेता जीशान सिद्दीकी को मारने की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने बुधवार को दावा किया है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जानकारी दी है। जीशान पहले भी अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा कर चुके हैं। 22 अप्रैल 2025 को उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, ईमेल में उनके पिता की तरह ही उन्हें मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में प्रज्वल रेवन्ना के फोन से 90 पोर्न-वीडियो मिले:नई FIR दर्ज; पूर्व प्रधानमंत्री का पोता रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा
    Next Article
    खबर हटके- ट्रेन को बनाया मंदिर, 56 भोग चढ़ाया:जमानत के लिए श्मशान में रखी जज की फोटो; 400 साल पुरानी मकड़ियों की लड़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment