Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:नेशनल हाईवे-9 पर कंटेनर में घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, दो बच्चों समेत तीन घायल

    14 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के गाजीपुर इलाके में नेशनल हाईवे-9 पर गुरुवार सुबह गाजियाबाद की ओर से आ रही कार टोल एक कंटेनर ट्रक में जा घुस गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान दीपांजलि (38) और नीलम गर्ग (55) के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक दीपांशु गर्ग, विवान (5) और वाशु (3) घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और टक्कर के बाद मौके से गायब हुए कंटेनर ट्रक की तलाश की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में DGCA की 4 सदस्यीय टीम ने साइट का दौरा किया, CCTV फुटेज खंगाले बारामती विमान हादसे में DGCA की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को साइट का दौरा किया। अधिकारियों ने 28 जनवरी को हुए हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग की समीक्षा की। इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत पांच लोगों की जान गई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और DGCA पहले ही मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद किया जा चुका है। 30 जनवरी से महाराष्ट्र सीआईडी ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। इस बीच, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने हादसे को लेकर घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने घटना के बाद बताया था कि बारामती एक अनियंत्रित हवाई पट्टी है, जहां समर्पित एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) उपलब्ध नहीं है। यहां स्थानीय फ्लाइंग ट्रेनिंग संस्थानों के प्रशिक्षक या पायलट ही यातायात संबंधी जानकारी देते हैं। मुंबई के बायकुला की 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरी, 5 लोग घायल मुंबई के बायकुला में बुधवार रात 18 मंजिला रिहायशी इमारत की लिफ्ट गिर गई। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा रात करीब 10 बजे घोड़ापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टावर में हुआ।लिफ्ट चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिरी। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट कर्मी, एंबुलेंस और स्थानीय वार्ड स्टाफ ने लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। ट्रेड यूनियनों ने कल भारत बंद का ऐलान किया, बैंकिंग-ट्रांसपोर्ट जैसी सर्विस पर असर ट्रेड यूनियनों ने कल 12 फरवरी को देशभर में ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है, जिससे कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। किसान संगठनों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बिजली, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, गैस और जलापूर्ति से जुड़ी सेवाएं देशभर में प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 करोड़ वर्कर्स के शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आईपीएल की तर्ज पर होगी मंदिर प्रीमियर लीग देश में आईपीएल, विमेन प्रीमियर लीग और कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग के बाद अब महाराष्ट्र में पहली बार मंदिर प्रीमियर लीग हो रही है। इसमें राज्य के 12 प्रसिद्ध मंदिरों की टीमें शामिल होंगी। सभी मैच कोल्हापुर में होंगे। स्पर्धा 14 से 16 फरवरी तक चलेगी। सभी मैच डे-नाइट होंगे। इस टेनिस बॉल स्पर्धा में श्री क्षेत्र जोतिबा, श्री क्षेत्र नृसिंहवाड़ी, श्री क्षेत्र अंबाबाई (महालक्ष्मी) कोल्हापुर की दो टीमें, ओढ्यावरील गणपति (प. महाराष्ट्र देवस्थान) सहित 12 टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को ₹25,555 रु. का पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता को ₹21,111 व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹15,555 मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trump-Netanyahu में हुई मीटिंग, ईरान पर बनी क्या सीक्रेट रणनीति?
    Next Article
    हरियाणा में 10 ट्रेड यूनियन हड़ताल पर:रोडवेज बसों पर असर नहीं, बस अड्‌डों पर धारा 163 लागू; बिजली निगम में नो वर्क-नो वेज नियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment