Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पीएम मोदी ने सावरकर को दी श्रद्धांजलि देते हुए कहा- उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया

    11 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा- मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की सीख मिलती है। उनका साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव सदैव देशवासियों का पथ प्रदर्शित करता रहेगा। महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में संरक्षित मंदिर में मशाल जलाकर रील शूट की, पांच अज्ञात पर FIR महाराष्ट्र के जलगांव में संरक्षित महेश्वर मंदिर के कैंपस में मशाल जलाकर रील शूट की गई। पुलिस ने इस मामले में 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 5-6 लोग मंदिर के अंदर शिवलिंग के पास पूजा और घंटियां बजाते नजर आए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अनुसार आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर मंदिर परिसर, यहां तक कि गर्भगृह में भी मशालें जलाईं। निरीक्षण के दौरान मंदिर के फर्श और स्तंभों पर धुएं और जलने के निशान मिले। आंध्र प्रदेश में मां ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की आंध्र प्रदेश में 30 महीने की एक बच्ची की उसकी मां और लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी। शव को तिरुपति जिले में स्वर्णमुखी नदी के किनारे दफना दिया। आशालता नाम की महिला पिछले डेढ़ साल से अपने पति से अलग रेड्डी कुमार के साथ रह रही थी। आशा और रेड्डी सोशल मीडिया से मिले थे। जस्टिस वर्मा केस: लोकसभा स्पीकर ने आरोपों की जांच के लिए फिर से पैनल बनाया जस्टिस वर्मा मामले की जांच के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को तीन सदस्यों वाली कमेटी को फिर से बनाया। यह कमेटी पिछले साल मार्च में जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से कैश की जली हुई गड्डियां मिलने के बाद उन्हें हटाने के कारणों की जांच के लिए बनाई गई। स्पीकर ने पिछले साल 12 अगस्त को भी एक कमेटी बनाई थी, जिससे उनके खिलाफ इंपीचमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्यूडिशल करप्शन चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट का बैन:NCERT से कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, सभी किताबें वापस लें, यह सोची-समझी साजिश
    Next Article
    पवन सिंह के नाम पर गुस्साईं अक्षरा? बोलीं- कोई चैन से जीने नहीं दे रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment