Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:टीएमसी के ₹160 करोड़ फंड से केयरवेल एविएशन ने खरीदा जेट और हेलीकॉप्टर, ईडी की जांच में खुलासा

    8 hours ago

    1

    0

    ED की जांच के मुताबिक, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पार्टी फंड से करीब ₹160 करोड़ केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिए। आरोप है कि इस रकम से कंपनी ने एक एम्ब्रेयर जेट और अगस्ता VIP हेलिकॉप्टर खरीदा था। बाद में इन्हें TMC को करीब ₹187 करोड़ में किराए पर दिया गया। जांच के मुताबिक, TMC ने कंपनी को ₹88.5 करोड़ की ब्याज-मुक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट दी थी। उस समय कंपनी के पास जेट और हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए पर्याप्त रकम नहीं थी। ED का आरोप है कि डिपॉजिट मिलते ही केयरवेल एविएशन ने यह रकम गुजरात के गिफ्ट सिटी में रजिस्टर्ड अपनी ऑफशोर कंपनी केयरवेल फ्लाईजेट IFSC प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दी। इसी रकम से जेट और हेलिकॉप्टर खरीदने की बात सामने आई है। इसके अलावा, केमैन आइलैंड से जुड़े ₹16 करोड़ से ज्यादा के एक और फंड ट्रांसफर की भी जांच चल रही है। TMC को जेट के इस्तेमाल के लिए 72 महीने और हेलिकॉप्टर के लिए 56 महीने की अवधि में GST को छोड़कर ₹186.9 करोड़ का भुगतान करना था। आज की बाकी बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पुराने एयरपोर्ट से रविवार को सिविल फ्लाइट ऑपरेशन बंद कर दिया गया। सोमवार से सभी उड़ानें नए अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हो गईं। एयरपोर्ट बंद होने से करीब 150 हाउसकीपिंग कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें न नई नौकरी दी गई और न ही आर्थिक मदद मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के टाइपिंग टेस्ट में कम्प्यूटर खराब:10 मिनट में परीक्षार्थी लॉगआउट; उम्मीदवारों का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने री-टेस्ट की मांग की
    Next Article
    खबर हटके-शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार, पुलिस थाने ले गई:जान बचाने के लिए 150 थप्पड़ मारे; कुत्ते ने जीता सबसे बदसूरत होने का कॉम्पिटीशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment