Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के टाइपिंग टेस्ट में कम्प्यूटर खराब:10 मिनट में परीक्षार्थी लॉगआउट; उम्मीदवारों का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने री-टेस्ट की मांग की

    12 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार को बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती का टाइपिंग एग्जाम आयोजित किया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि एग्जाम के दौरान कई कम्प्यूटर, माउस और की-बोर्ड ने काम करना बंद कर दिया। कुछ उम्मीदवारों ने बताया कि उनकी स्क्रीन पीली हो गई। सर्वर में खराबी आने पर वे 10 मिनट बाद एग्जाम से ऑटोमेटिक लॉगआउट हो गए। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। इस एग्जाम में करीब 2,900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रदर्शन में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थियों को उनकी गलती के बिना ही फेल कर दिया गया। उन्होंने एग्जाम दोबारा कराने की मांग की। बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने कहा- मामलों की जांच की जा रही बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने कहा कि एजेंसी के जरिए क्लर्क पद के लिए टाइपिंग एग्जाम सामान्य तरीके से कराया गया। हालांकि, औरंगाबाद और कल्याण समेत कुछ एग्जाम सेंटर पर तकनीकी दिक्कतों की शिकायत मिली है। इन दिक्कतों की जांच की जा रही है। आगे क्या कार्रवाई होगी, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक तौर पर दी जाएगी। उम्मीदवारों का प्रदर्शन, दीपके पहुंचे एग्जाम तीन सेशन में हुआ परीक्षा तीन सेशन में हाईकोर्ट की नागपुर और औरंगाबाद बेंच के तहत 1,300 क्लर्क पदों के लिए आयोजित की गई थी। तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत सुबह 10 बजे से 11:15 बजे वाले सेशन में सामने आई। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत, दीपके बोले- सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की 15 अगस्त को हमले में लगी गंभीर चोटों से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महबूबा मुफ्ती बोली- मैं भी दिमागी नक्सल:आर्टिकल 370 को सपोर्ट करती हूं; रिजिजू ने कहा था- दिमागी नक्सली वही जो संविधान को नहीं मानते
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:टीएमसी के ₹160 करोड़ फंड से केयरवेल एविएशन ने खरीदा जेट और हेलीकॉप्टर, ईडी की जांच में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment