Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना के रंगारेड्डी में ऑटो की टक्कर से किसान की मौत

    17 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के सरदार नगर गांव में ऑटो की टक्कर से किसान की मौत हो गई। घटना पहाड़ी शरीफ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अम्बोजी यदैय्या बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, ऑटो ने टक्कर मारकर किसान को घसीटा और फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के जरिये ऑटो की पहचान की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के झारसुगुड़ा में ट्रेलर ने पुलिस वैन टक्कर मारी, पांच पुलिसकर्मियों की मौत; सभी शादी से लौट रहे थे झारसुगुड़ा में नेशनल हाईवे 49 पर झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास एक ट्रेलर और पुलिस गाड़ी की टक्कर में पांच पुलिसवालों की मौत हो गई। हादसा सुबह 4 बजे हुआ। तीन पुलिसवालों को चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर है। पुलिसवाले एक शादी समारोह से लौट रहे थे। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नाम तमिलर काची ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 234 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, इसमें 117 महिलाएं नाम तमिलर काची (NTK) ने शनिवार को तिरुचिरापल्ली के आलमपट्टी पुदुर में हुए 'मात्राथाई विरुंबुम मक्कल मानाडू' में आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 234 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी की। पार्टी के चीफ कोऑर्डिनेटर, सीमन ने स्टेज पर सभी उम्मीदवारों का परिचय कराया और घोषणा की कि वह कराईकुडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के अनुसार, लिस्ट में 117 पुरुष और 117 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जिससे चुनावी मैदान में पुरुषों और महिलाओं का बराबर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह कदम राजनीति में जेंडर इक्वालिटी के लिए NTK की प्रतिबद्धता को दिखाता है। मुंबई में पुलिस भर्ती की दौड़ में एक शख्स की मौत छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की भर्ती में दौड़ते समय एक 24 साल के उम्मीदवार की मौत हो गई। यह घटना मध्य महाराष्ट्र शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में 1600 मीटर दौड़ के इवेंट के दौरान हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान संग्राम शिंदे के रूप में हुई है, जो सांगली जिले के पलुस का रहने वाला था। शिंदे फिनिश लाइन से ठीक पहले गिर गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कॉन्स्टेबल के 93 पदों को भरने के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव शुक्रवार को शुरू हुई थी। अधिकारी ने बताया कि 600 से ज्यादा कैंडिडेट ने रनिंग टेस्ट दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मन की बात का 131वां एपिसोड थोड़ी देर में:पीएम AI और होली के त्यौहार पर बात कर सकते हैं; पिछली बार स्टार्टअप्स का जिक्र किया था
    Next Article
    खेसारी लाल यादव लेटेस्ट ट्रैक 'होली बाद आके' रिलीज, रक्षा गुप्ता संग छाया रोमांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment