Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के पेरम्बलूर में बस से टकराई कार; 4 की मौत, 3 घायल

    10 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के पेरम्बलूर में गुरुवार सुबह एक कार चलती बस के पीछे जा टकराई। हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा तिरुचिरापल्ली-चेन्नई नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस ने बताया कि बस में 34 यात्री सवार थे और वह तूतीकोरिन से चेन्नई जा रही थी। वहीं, 7 लोगों को लेकर एक किराए की कार रामनाथपुरम जिले से चेन्नई जा रही थी। इसमें दो महिलाएं भी सवार थीं। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे रेस्क्यू टीम और पेरम्बलूर पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को पेरम्बलूर और तिरुचिरापल्ली के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया। तीनों घायलों का इलाज जारी है। आज की अन्य खबरें… तेलंगाना में बस में आग लगी, 39 यात्री सुरक्षित निकले; कोई घायल नहीं तेलंगाना के हैदराबाद में श्रीशैलम जा रही एक बस में आग लग गई। हादसा करमनघाट हनुमान मंदिर के पास हुआ। अधिकारियों को घटना की सूचना बुधवार देर रात करीब 2:15 बजे मिली। बस में सवार सभी 38 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित महाराष्ट्र के खालापुर में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पुणे जाने वाली लेन पर एक बस में आग लग गई। सूचना मिलते ही पनवेल नगर निगम और खोपोली नगर परिषद की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। बस में 14 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है। PM मोदी ने वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइकर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बात, सेवा यात्रा में शामिल हुए हैं मोटरसाइकिलिस्ट पीएम मोदी ने गुरुवार को ‘सेवा यात्रा’ के प्रतिभागियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। यह मोटरसाइकिल रैली गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जा रही है। यात्रा में शामिल बाइक सवार शहरों, जिलों और गांवों से गुजरते हुए स्थानीय लोगों से मिल रहे हैं और जरूरत के मुताबिक सेवा गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान यात्रा में शामिल 10 बाइक ग्रुप मौजूद रहेंगे। यह यात्रा सेवा, संपर्क, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक कल्याण, सांस्कृतिक जुड़ाव और समुदाय को जोड़ने जैसे पहलुओं को एक जगह ला रही है। दो बाइक रैलियों को 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर रवाना किया गया था। एक रैली उनके जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर के लिए निकली है। दोनों यात्राएं 7 अक्टूबर को पूरी होंगी। ये रैलियां मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को चिह्नित करने के लिए निकाली जा रही हैं। SIR के बाद अरुणाचल कांग्रेस ने मांगी जांच, हर नाम हटाने का आधार सार्वजनिक करने की मांग अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस ने SIR के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए विधानसभा क्षेत्रवार जांच की मांग की है। पार्टी ने कहा कि राज्य में मतदाताओं की संख्या पिछली सूची के मुकाबले 21% से ज्यादा घट गई है। कांग्रेस ने हर नाम हटाए जाने का कानूनी और सत्यापन योग्य आधार सुनिश्चित करने को कहा है। अरुणाचल प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को जारी हुई। इसमें 6.96 लाख मतदाता हैं। यह SIR से पहले की संख्या से 1.91 लाख कम है। अंतिम सूची में 3,43,709 पुरुष, 3,52,315 महिलाएं और दो थर्ड-जेंडर मतदाता शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) ने कहा कि इतनी बड़ी कमी को देखते हुए चुनाव अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रवार और श्रेणीवार आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए। पार्टी ने नाम जोड़ने और हटाने की संख्या के साथ, गोपनीयता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, नाम हटाने के व्यापक कारण भी सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि हर नाम हटाने का कानूनी और सत्यापन योग्य आधार होना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रशासनिक गलतियों या दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में आने वाली दिक्कतों के कारण कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाने का तेल सस्ता होगा, नई कीमतें आज से लागू:सूरजमुखी तेल पर अब कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी, सोया-पाम ऑयल पर 5% घटाई
    Next Article
    The Paradise Box Office Day 1: पहले ही दिन ₹45 करोड़ छाप गई नानी की फिल्म, टूट गए इन फिल्मों के रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment