Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाने का तेल सस्ता होगा, नई कीमतें आज से लागू:सूरजमुखी तेल पर अब कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी, सोया-पाम ऑयल पर 5% घटाई

    15 hours ago

    1

    0

    केंद्र सरकार ने खाने के तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटा दी है। इससे देश में खाना पकाने का तेल सस्ता हो सकता है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, नई दरें 24 सितंबर से लागू होंगी। सरकार ने क्रूड सोया और क्रूड पाम ऑयल पर शुल्क 10% से घटाकर 5% कर दिया है। रिफाइंड सोया और रिफाइंड पाम ऑयल पर ड्यूटी 32.5% से घटाकर 27.5% की गई है। क्रूड सूरजमुखी तेल पर शुल्क 10% से घटाकर शून्य कर दिया गया है। रिफाइंड ऑयल पर भी ड्यूटी घटी रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर कस्टम ड्यूटी 32.5% से घटाकर 22.5% कर दी गई है। इन कटौतियों से खाद्य तेलों की आयात लागत कम होने की उम्मीद है। इससे ग्राहकों को कीमतों में राहत मिल सकती है। हालांकि, ग्राहकों को मिलने वाली राहत इस बात पर निर्भर करेगी कि सप्लाई चेन में ड्यूटी कटौती का फायदा किस तरह आगे पहुंचाया जाता है। भारत में पाम, सरसो और मूंगफली के तेल का इस्तेमाल पाम तेल: यह सबसे सस्ता होता है, इसलिए बाहर के खाने, नमकीन, बिस्कुट और ढाबों में सबसे ज्यादा यही इस्तेमाल होता है। सोयाबीन तेल: यह हल्का और सस्ता होने के कारण, भारतीय घरों की रसोई में रोज़ाना के खाना पकाने के लिए सबसे लोकप्रिय है। सरसों का तेल: उत्तर और पूर्वी भारत की पहली पसंद, जो अपने तीखे स्वाद और स्वास्थ्य गुणों के कारण जाना जाता है। सूरजमुखी का तेल: यह पचने में हल्का माना जाता है, इसलिए शहरी घरों में सेहत के प्रति जागरूक लोग इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। मूंगफली का तेल: गुजरात और दक्षिण भारत में मुख्य रूप से इस्तेमाल होने वाला यह तेल पकौड़े या डीप-फ्राइंग जैसी चीज़ों के लिए बेहतरीन है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंध्र प्रदेश के तट से चक्रवात अर्नब टकराया:ओडिशा में भारी बारिश से कई पुल बहे, 5000 लोग सुरक्षित जगह भेजे; बंगाल में भी अलर्ट
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के पेरम्बलूर में बस से टकराई कार; 4 की मौत, 3 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment