Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:तुर्किये में सेना का ट्रेनिंग हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 क्रू मेंबर्स की मौत

    15 hours ago

    1

    0

    तुर्किये में मंगलवार शाम ट्रेनिंग उड़ान के दौरान वायुसेना का AS-532 कूगर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने एस्किशेहिर एयरबेस से उड़ान भरी थी और शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर योरुकाकचायर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया गया है। पिछले दो हफ्तों में तुर्किये की सेना का यह दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है। इससे पहले 12 नवंबर को मालात्या के पास सिकोरस्की S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें चार क्रू मेंबर्स की मौत हुई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के पालघर में तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, 3 छात्रों की मौत महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहित वर्मा, रवि गुप्ता और नैना महतो के रूप में हुई है। तीनों बोईसर के गणेश नगर के रहने वाले थे। मोहित और रवि 12वीं, जबकि नैना 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस के मुताबिक, तीनों नंदगांव-अलेवाड़ी बीच जा रहे थे। इसी दौरान बोईसर-नवापुर रोड पर पाल्म टेंभी के पास उनकी बाइक ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना की जांच जारी है। सऊदी अरब में हूती हमला, दो भारतीयों समेत 11 घायल सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मंगलवार को यमन के हूती विद्रोहियों के हमले में दो भारतीयों समेत 11 लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने इसे आतंकी हमला बताया है। घायलों में दो सऊदी नागरिक, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक भी हैं। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद राहत और बचाव के लिए तत्काल कदम उठाए गए। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भी दो भारतीयों के घायल होने की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर कहा, घायलों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। हूती विद्रोही इससे पहले भी रियाद में हमलों की जिम्मेदारी ले चुके। नागपुर में पिस्टल दिखाते समय 17 साल के लड़के के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर; 6 गिरफ्तार महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार दोपहर दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के दौरान एक 17 साल का लड़का गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी शैलेश गुलहाने (35) दोस्तों को अपनी पिस्टल दिखा रहा था। उसने पहले हवा में गोली चलाई। दूसरी बार पिस्टल जाम होने पर उसने अर्जुन लाडोसे पर निशाना लगाकर गोली चला दी, जो उसके सिर के पिछले हिस्से में लगी। घायल अर्जुन की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और CCTV का DVR छिपा दिया। परिवार के कुछ सदस्यों ने खून के निशान भी साफ किए। पुलिस ने पिस्टल और DVR बरामद कर लिया है। मामले में मौके पर मौजूद 14 साल के एक किशोर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी कोर्ट में चीनी कंपनी हुआवेई दोषी:ट्रेड सीक्रेट चोरी और बैंक धोखाधड़ी के आरोप साबित; 2019 से चल रहा था मामला
    Next Article
    जैश आतंकी बोला- हमारा जिहाद भारत के खिलाफ:PoK में संगठन की मौजूदगी कबूली; कहा- पाकिस्तानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मारने की साजिश रच रहे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment