Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में निर्माणाधीन मकान की स्लैब गिरने से 2 की मौत

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान की स्लैब गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची टीम ने सोमवार सुबह दोनों के शव बरामद किए। आज की अन्य बड़ी खबरें… अरुणाचल के पासीघाट भेजे गए आरएएफ के 250 जवान, बांध के विरोध में हो रही है हिंसा अरुणाचल में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज परियोजना के विरोध में हिंसा के बाद रविवार को भी हालात तनावपूर्ण बने रहे। पासीघाट को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। केंद्र ने सुरक्षा के लिए आरएएफ की 2 कंपनियां भेजी हैं। इनमें 250 जवान हैं। इन्हे भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट के जरिए अरुणाचल पहुंचाया गया है। इस बीच, पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 40 से ज्यादा जवान भी घायल हुए हैं। असम में बिहू कलाकारों पर हमला करने के मामले में 13 लोग गिरफ्तार असम के श्रीभूमि जिले में बिहू कलाकारों के एक दल पर हमला करने के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शुक्रवार को श्रीभूमि जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान यह घटना हुई थी। आरोप है कि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए बुलाए गए बिहू कलाकारों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झगड़ा बराक वैली में असमिया गाने बजाने के खिलाफ हुआ था। इस दौरान कलाकारों के कई सदस्य घायल हो गए और उनके संगीत वाद्ययंत्रों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। मणिपुर के कैंप से 150 कुकी उग्रवादी लापता; गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी मणिपुर के कांगपोक्पी में समझौते के तहत बने सिनाई कैंप से 150 कुकी उग्रवादी लापता हो गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी है। कैंप की जांच में सिर्फ एक पंजीकृत उग्रवादी मिला, जबकि वहां मौजूद 17 अन्य लोगों की पहचान रिकॉर्ड से मेल नहीं खाई। लापता उग्रवादियों को गिरफ्तार कर 24 हथियार जब्त किए गए थे। यह कार्रवाई तीन मैतेई नागरिकों की हत्या के बाद हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- 16 किलो सोने के झुमके, लंबाई 4 फीट:स्टेशन की सफाई के लिए बकरियों की ड्यूटी; 3 साल की तबला मास्टर
    Next Article
    जामिया में चुनाव की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन जारी:विरोध-प्रदर्शन के बीच कैंपस के गेट बंद; स्टूडेंट्स हिरासत में, सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment