Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर स्टेशन पर पांच दिन से एस्केलेटर खराब:बुजुर्ग और सूटकेस वाले यात्रियों को हो रही परेशानी, चढ़नी पड़ रहीं 48 सीढ़ियां

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर लगा एस्केलेटर पिछले पांच दिनों से खराब है। इसके कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म एक पर आने-जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्ग यात्रियों और भारी सामान ले जाने वालों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को प्लेटफॉर्म दो या तीन से प्लेटफॉर्म एक तक पहुंचने के लिए कुल 48 सीढ़ियां चढ़नी और 48 सीढ़ियां उतरनी पड़ रही हैं। यह स्थिति सूटकेस और अन्य सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों के लिए और भी मुश्किल हो गई है। ललितपुर स्टेशन पर एस्केलेटर का संचालन तीन साल पहले शुरू हुआ था। हालांकि, यह अक्सर खराब हो जाता है, जिससे यात्रियों को नियमित रूप से असुविधा होती है। यात्रियों ने एस्केलेटर को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने आश्वासन दिया है कि एस्केलेटर को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही 112 पुलिस को जोन में प्रथम स्थान मिला:रिस्पांस टाइम रैंकिंग में प्रदेश में छठवां स्थान भी हासिल किया
    Next Article
    गोरखपुर में नक्षत्रशाला- साइंस पार्क का हुआ निरीक्षण:मंत्री अनिल कुमार ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment