Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही की मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल:हाफिज आरिफ ने रमजान माह की कद्र करने का संदेश दिया

    6 hours ago

    1

    0

    भदोही के बौलिया जमुंद स्थित साबिरा हसमत वाली मस्जिद में रविवार रात को मुकद्दस माह-ए-रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल हुई। तरावीह मुकम्मल होने पर मुक्तदियों ने हाफिज आरिफ को फूल माला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। इस अवसर पर हाफिज आरिफ ने कहा कि अल्लाह की रजा हासिल करने के लिए रमजान माह का बड़े एहतराम और अदब के साथ कद्र करें। उन्होंने रोजा रखकर अल्लाह से अपनी मगफिरत के लिए आजिजी करने और कुरआन के महत्व पर जोर दिया। हाफिज आरिफ ने कुरआन को 'मुकम्मल जाब्ता-ए-हयात' बताया और कहा कि इसके पढ़ने में अल्लाह ने शिफा रखी है, जो तिलावत करने वाले को सभी परेशानियों और मुसीबतों से दूर रखती है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि मुसलमान दीन की मालूमात से दूर होने और फिरका परस्ती का शिकार होने के कारण परेशान हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों के साथ-साथ आस-पड़ोस के बच्चों को भी दीनी और दुनियावी तालीम दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। हाफिज आरिफ ने वक्त रहते इस्लाम को समझने, हुजूर की सुन्नत पर अमल करने और इंसानियत के साथ अच्छा सलूक करने की नसीहत दी। अंत में सभी ने एक साथ बारगाहे इलाही में दोनों हाथों को फैलाकर अपने मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमनो-अमान कायम रखने के लिए दुआएं मांगीं। सलातो सलाम के बाद देर रात लोग अपने घरों को निकल लिए। इस अवसर पर हाफिज जुनैद, गुलाम फरीद, अनवार खां, रहीसू खां, टोनी मंसूरी, हसीब अहमद नौशाद आलम, छोटू सिद्दिकी, नसीम राईन, सेराज सिद्दिकी, अफजाल खां, वकील राईन, मेराज सिद्दिकी, मुख्तार राईन, अतीक सिद्दिकी, फरहान सिद्दिकी, परवेज अंसारी, शालू सिद्दिकी, साकिब राईन और रहीम कुरैशी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला:दहेज के लिए पति समेत 4 पर हत्या का आरोप, 1 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर पहुंचे:26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे, गेस्ट लिस्ट में 200 से ज्यादा नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment