Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला:दहेज के लिए पति समेत 4 पर हत्या का आरोप, 1 साल पहले हुई थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के बाजनगर गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, बाजनगर निवासी मोहित की पत्नी तारा (22) का शव सोमवार सुबह घर के भीतर जमीन पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पिता कमलेश कुमार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद उन्होंने पिसावां थाने पहुंचकर पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कमलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी तारा की शादी बीते वर्ष 3 फरवरी को मोहित के साथ धूमधाम से की थी। विवाह में करीब 11 लाख रुपये नकद दहेज दिया गया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त पैसों की मांग को लेकर तारा के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे। उन्होंने बताया कि पिछले महीने 5 हजार रुपये की मांग पूरी की गई थी। पिता के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे तारा ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने असमर्थता जताते हुए 20 हजार रुपये देने की बात कही, जिसके बाद फोन कट गया। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे देवर शोभित ने फोन कर तारा की मौत की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में विधायक की गाड़ी पर पथराव, दो युवक गिरफ्तार:एसपी ने चौकी इंचार्ज, एसएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी किए निलंबित
    Next Article
    भदोही की मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल:हाफिज आरिफ ने रमजान माह की कद्र करने का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment