Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही की दो खो-खो खिलाड़ियों ने किया गौरवान्वित:काशी विद्यापीठ टीम से खेलकर चैंपियनशिप में 8वां स्थान प्राप्त किया

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही की दो महिला खो-खो खिलाड़ियों, सेजल गुप्ता और रोशनी प्रजापति ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा आयोजित खो-खो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने काशी विद्यापीठ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम को 8वां स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह चैंपियनशिप सत्र 2025-26 के लिए 11 से 13 फरवरी तक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित की गई थी। इसमें कुल 125 टीमों ने भाग लिया था। काशी विद्यापीठ की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवां स्थान हासिल किया। सेजल गुप्ता (पुत्री राकेश कुमार) और रोशनी प्रजापति (पुत्री अश्विनी प्रजापति) काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही की छात्राएं हैं। इन दोनों होनहार खिलाड़ियों का चयन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम के लिए हुआ था, जहाँ उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से लौटने के बाद, जब दोनों खिलाड़ी भदोही रेलवे स्टेशन पहुंचीं, तो जनपद के खो-खो खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। खो-खो कोच शिवम राय ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन ओडिशा के बालेश्वर में आयोजित एक मैच के लिए भी हुआ था, जहाँ उन्होंने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। स्वागत समारोह में श्वेता पटेल, आशीष कुमार, आकाश गौंड सहित कई खेल प्रशिक्षक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छह साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी नाई गिरफ्तार:परिजनों के प्रदर्शन के बाद पॉक्सो एक्ट में केस, नगर में तनाव
    Next Article
    एटा में पंबास नहर के पास मिला जला शव:पुलिस शिनाख्त और हत्या की आशंका पर जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment