Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में पंबास नहर के पास मिला जला शव:पुलिस शिनाख्त और हत्या की आशंका पर जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पंबास नहर के समीप एक गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। शव 70 से 80 प्रतिशत तक जला हुआ था, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर बुलाया गया। जांच एजेंसियां घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचित किया गया है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली देहात थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही की दो खो-खो खिलाड़ियों ने किया गौरवान्वित:काशी विद्यापीठ टीम से खेलकर चैंपियनशिप में 8वां स्थान प्राप्त किया
    Next Article
    UGC बिल अधिकार छीनने के लिए नहीं, न्याय के लिए:सपा MLC बोले- 2012 की गाइडलाइन में 118% कास्ट बेस्ड डिस्क्रिमिनेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment