Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा:किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद, बारिश से किसानों के चेहरे खिले

    13 hours ago

    1

    0

    भदोही जिले में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह भी जारी रही। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बारिश से धान की फसल को भी फायदा पहुंचा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। किसानों का कहना है कि धान अब फूटने लगा है, ऐसे में यह बारिश फसल के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे धान पूरी तरह तैयार हो जाएगा। बता दें कि भदोही जिले में जुलाई महीने में बिल्कुल बारिश नहीं हुई थी, जिससे किसान परेशान थे। हालांकि, अगस्त के पहले हफ्ते से बारिश शुरू हुई और पूरे महीने अच्छी बारिश हुई। सितंबर के पहले हफ्ते में भी अच्छी बारिश हुई थी। अब सितंबर के आखिरी हफ्ते में भी बारिश हो रही है, जो धान की फसल के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है। सितंबर महीने में औसत बारिश 287 एमएम दर्ज की गई है, जबकि अगस्त में 392 एमएम बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह 7:30 बजे से बारिश शुरू हुई और आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। किसान विनोद मिश्रा 'शनि' के अनुसार, अगर सितंबर महीने में ऐसी ही हल्की बारिश होती रही तो इस बार ठंड भी जल्दी शुरू हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं:रैंप-पार्किंग से लेकर पानी और रोशनी की होगी व्यवस्था, नई सड़कें और नालियों बनेंगी
    Next Article
    सहारनपुर में विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख हड़पे:पैसे लेकर फर्जी ऑफर लेटर थमाया, तीन आरोपियों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment