Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख हड़पे:पैसे लेकर फर्जी ऑफर लेटर थमाया, तीन आरोपियों पर FIR

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 12 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लक्जमबर्ग में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर पीड़ित से अलग-अलग समय पर नकद और ऑनलाइन रुपए लिए। इसके बाद लक्जमबर्ग की मुहर लगा फर्जी ऑफर लेटर भी दे दिया। काफी समय बीतने के बाद भी जब पीड़ित को विदेश नहीं भेजा गया तो उसने रुपए वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। मामले में गुरुवार सुबह 8 बजे जनकपुरी थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिश्तेदारी के भरोसे में फंसा पीड़ित पुलिस को दी शिकायत में हाक्कमशाह कॉलोनी, होजखेड़ी रोड निवासी मौ. इंतजार ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करते हैं। आरोपी अब्दुल कलाम उर्फ बुन्दू उनके सगे साढ़ू का बहनोई है। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच पहले से परिचय और विश्वास था। इंतजार का आरोप है कि अब्दुल कलाम और उसके बेटे शमशेर ने बताया कि उनका दूसरा बेटा लक्जमबर्ग में नौकरी करता है और हर महीने करीब 1.50 लाख रुपए कमाता है। इसके बाद उन्होंने पंजाब के लुधियाना निवासी प्रभजीत सिंह से इंतजार की मुलाकात कराई। 12 लाख में विदेश भेजने का भरोसा पीड़ित के मुताबिक, 10 जुलाई 2025 को प्रभजीत सिंह को उसकी ससुराल माहीपुरा गांव बुलाया गया। यहां परिवार और रिश्तेदारों के सामने तीनों आरोपियों ने 12 लाख रुपए में लक्जमबर्ग भेजकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इंतजार ने प्रभजीत को 50 हजार रुपए नकद दिए। इसके बाद अलग-अलग समय पर नकद और ऑनलाइन भुगतान किया गया। 30 जुलाई को ससुर और बड़े साढ़ू की मौजूदगी में 5.50 लाख रुपए और दिए गए। फर्जी ऑफर लेटर देकर ऐंठे रुपए आरोप है कि इसके बाद 3 अगस्त 2025 की तारीख वाला लक्जमबर्ग की मुहर लगा ऑफर लेटर दिया गया। इस पर भरोसा करके इंतजार ने अपना प्लॉट भी कम कीमत में बेच दिया। इसके बाद उसने 4 लाख रुपए और आरोपियों को दे दिए। पूरी रकम लेने के बाद आरोपी जल्द विदेश भेजने की बात कहते रहे, लेकिन न नौकरी लगी और न ही विदेश भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। परेशान होकर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने रुपए लौटाने के बजाय उसे टालना शुरू कर दिया। अब पीड़ित की शिकायत पर जनकपुरी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा:किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद, बारिश से किसानों के चेहरे खिले
    Next Article
    तौकीर के घर पहुंचे अजय राय बोले- तौकीर रज़ा निर्दोष:राम मंदिर का चढ़ावा खा गए भाजपाई, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार और अफसरों पर साधा तीखा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment