Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में लाइब्रेरी के वॉशरूम से छात्राओं के वीडियो बनाए:दीवार में होल करके मोबाइल से रिकॉर्डिंग करता था बिल्डिंग मालिक का बेटा

    6 hours ago

    1

    0

    भदोही में डिजिटल लाइब्रेरी के वॉशरूम में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाए गए। बिल्डिंग मालिक के बेटे ने वॉशरूम की दीवार में होल करके मोबाइल से छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड किए। दो महीने से युवक वीडियो बना रहा था उसके फोन में कई वीडियो मिले हैं। गुरुवार को जब लड़कियों को शक हुआ तो लाइब्रेरी संचालक से शिकायत की। लड़कों ने आरोपी का फोन छीना तो उसमें वीडियो मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और फोन कब्जे में ले लिया। मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र का है। 2 साल से चल रही थी लाइब्रेरी लालानगर में एकमंजिला इमारत पर न्यू डिजिटल के नाम से एक लाइब्रेरी है। भरथरी बिंद करीब 2 साल से यह लाइब्रेरी चला रहे हैं। यहां 28 बच्चे ऑनलाइन इक्जाम के लिए तैयारी करते हैं। इनमें 12 छात्राएं और 16 छात्र पढ़ाई करते हैं। यह बिल्डिंग लाल बहादुर गुप्ता की है। नीचे किराने की दुकान चलाता है आरोपी पहली मंजिल पर लाइब्रेरी है, जबकि नीचे बिल्डिंग मालिक के बेटे रवि गुप्ता की किराना की दुकान है। लाइब्रेरी के जस्ट बगल में रवि का रूम है, जिसमें उसने कुछ सामान रख रखा है। छात्राओं के वॉशरूम की दीवार रवि के रूम से सटी हुई है। इसी दीवार में छेद बनाकर रवि लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड करता था। पहले भी लड़कियों को हुई थी शंका गुरुवार को लाइब्रेरी के नेट में कुछ दिक्कत आ रही थी। इसे देखने के लिए बच्चे बाहर आए थे। इस बीच रवि भी बार-बार रूम के अंदर-बाहर कर रहा था। छात्राओं को पहले भी कई बार शंका हुई थी, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की थी। लड़कों को देखकर रवि फोन छोड़कर भाग गया। मोबाइल पर वीडियो देख रहा था छात्र-छात्राओं ने शिकायत लाइब्रेरी संचालक से की। फोन लॉक था तो सभी लोग उसके लौटने का इंतजार करने लगे। रवि कुछ देर बाद वापस लौटा तो छात्रों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद संचालक के साथ छात्र-छात्राएं उसके कमरे में पहुंचे। उससे मोबाइल का लॉक खुलवाया तो उसमें वीडियो मिले। दो महीने से वीडियो बनाने की शंका एक वीडियो 56 दिन पुराना है, जिससे माना जा रहा है कि करीब 2 महीने से आरोपी रिकॉर्ड कर रहा था। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पीआरबी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई। संचालक भरथरी बिंद ने कोतवाली में तहरीर दी। कई छात्राओं के अभिभावक भी लाइब्रेरी संचालक के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 5 भाई मुंबई में, परिवार गांव में रह रहा आरोपी रवि गुप्ता 6 भाइयों में 5वें नंबर का है। 3 भाई मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि एक भाई मुंबई में ही रहकर तैयारी करता है। दुकान मेन रोड पर है, जबकि गांव में अंदर ही घर बना है। यहां मां-पिता और छोटा भाई रहते हैं। रवि की पत्नी और दो बच्चे भी सास-ससुर के साथ रहते हैं। किराना की दुकान में रवि के पिता और भाई भी बैठते थे। संचालक बोले- अब लाइब्रेरी चलाने की हिम्मत नहीं लाइब्रेरी संचालक भरथरी बिंद ने बताया कि डेढ़ से पौने दो साल से किराये के मकान में लाइब्रेरी चला रहे थे। रवि ने टॉयलेट की दीवार में सुराख कर रखा था और जब भी कोई छात्र-छात्रा वहां जाते, तो वह सुराख में मोबाइल लगाकर छिपकर वीडियो बनाता था। जब बच्चों को शक हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत की, तो बुजुर्ग ने खुद जाकर उस सुराख को देखा। मामला बढ़ा तो छात्रों ने आरोपी को पकड़ा और उसका मोबाइल छीनकर देखा, जिसमें वीडियो मिल गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। भरथरी बिंद ने पुलिस में लिखित शिकायत दी है। उनका कहना है कि इस मानसिक आघात के बाद अब उनकी यहां लाइब्रेरी चलाने की कोई इच्छा नहीं है, इसलिए उन्होंने फिलहाल लाइब्रेरी बंद कर दी है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पीआरबी पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई थी। उसके मोबाइल की जांच की गई तो उसमें अश्लील वीडियो मिले हैं। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। -------------- यह खबर भी पढ़ें… बेटा नहीं होने पर पत्नी-बेटी को मार डाला:गाजियाबाद में पति ने चाकू से गोदा; छोटी बेटी किसी तरह जान बचाकर भागी गाजियाबाद में बेटा नहीं होने पर एक व्यक्ति ने 35 साल की पत्नी और 15 साल की बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 14 साल की छोटी बेटी बचाने आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला किया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागी और शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड मान्यता पर 18% जीएसटी अनिवार्य:माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की नई गाइडलाइन, बिना भुगतान नहीं होगी संस्तुति
    Next Article
    जिस बच्चे पर गिरा प्लास्टर, इलाज के दौरान उसकी मौत:आगरा के SN अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हुआ था मासूम उमैर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment