Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस बच्चे पर गिरा प्लास्टर, इलाज के दौरान उसकी मौत:आगरा के SN अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हुआ था मासूम उमैर

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में शुक्रवार दोपहर छत का मोटा प्लास्टर गिरने से घायल हुए 10 वर्षीय उमैर की शनिवार सुबह मौत हो गई। उमैर को गंभीर हालत में एक दिन पहले ही एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह गंभीर निमोनिया से पीड़ित था और बचपन से ही उसे दौरे पड़ते थे। हादसे में उसके ऊपर करीब एक फीट चौड़ा और मोटा प्लास्टर गिरा था। जिसके बाद उसका इलाज इमर्जेंसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। हादसे के अगले ही दिन सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई।इ मां बोलीं- मैं पास में लेटी थी, बेटे के ऊपर छत से प्लासर गिरा उमैर की मां के मुताबिक, हादसे से करीब चार घंटे पहले ही बच्चे को उस बेड पर शिफ्ट किया गया था, जहां बाद में छत का प्लास्टर गिरा। मां ने बताया कि वह बच्चे के बगल में ही लेटी हुई थीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक छत से काफी मोटा और करीब एक फीट चौड़ा प्लास्टर टूटकर उमैर के ऊपर गिर गया। तेज आवाज के साथ प्लास्टर गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टर की चपेट में आने से उमैर को हल्की खरोंच आई, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं लगी। मां ने कहा, “भगवान का शुक्र रहा कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ। बहुत मोटा प्लास्टर मेरे बच्चे पर गिरा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।” हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उमैर समेत वार्ड में भर्ती सभी 15 बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। उमैर की सीटी स्कैन समेत अन्य जांच कराई गईं, जिनमें किसी तरह की अंदरूनी चोट नहीं मिली थी। उस समय डॉक्टरों ने भी बच्चे को प्लास्टर गिरने की घटना से गंभीर नुकसान नहीं होने की बात कही थी। पांच महीने की उम्र से पड़ते थे दौरे एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उमैर की हालत पहले से ही गंभीर थी। उन्होंने बताया कि बच्चे को करीब पांच महीने की उम्र से दौरे पड़ते थे और वह वेस्ट सिंड्रोम से पीड़ित था। इसके साथ ही उसे गंभीर निमोनिया था, जिसके इलाज के लिए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। प्राचार्य ने बताया कि प्लास्टर गिरने की घटना उमैर के साथ महज एक संयोग था। हादसे में बच्चे को मामूली खरोंच आई थी और जांच में कोई अंदरूनी चोट नहीं मिली थी। गंभीर बीमारी से जूझ रहे उमैर की शनिवार सुबह करीब छह बजे मौत हो गई। इस तरह जिस बच्चे को परिवार गंभीर बीमारी के बीच जिंदगी की उम्मीद लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आया था, उसकी हादसे के अगले ही दिन मौत हो गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन के अनुसार उसकी मौत गंभीर बीमारी की वजह से हुई और प्लास्टर गिरने की घटना में उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। प्लास्टर गिरते ही बच्चों में मची अफरा-तफरी वार्ड में मौजूद एत्माद्दौला निवासी राजा खान ने बताया कि उनका बेटा भी इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में भर्ती था। वह प्लास्टर वाले बेड के बगल में बैठा था। अचानक तेज आवाज के साथ प्लास्टर गिरा तो वह सहम गए। उन्होंने तत्काल बच्चे को गोद में उठा लिया। इसके बाद बच्चे को एंबुलेंस के जरिए दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। घटना के बाद हुआ हंगामा हादसे के बाद बाल योगी इमरजेंसी वार्ड के बाहर प्रदर्शन और हंगामा भी हुआ। अस्पताल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर चल रही कुछ खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि हादसे में किसी की तत्काल जनहानि नहीं हुई थी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया। 1980 में बनी इमरजेंसी, तीन बार हो चुकी है मरम्मत एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी इमारत वर्ष 1980 में बनी थी। भवन के कई हिस्से अब जर्जर हो चुके हैं। वर्ष 2004, 2014 और 2018 में यहां मरम्मत कार्य कराया जा चुका है। इसके बावजूद कई जगह टाइल्स उखड़ने और प्लास्टर गिरने जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। बाल रोग विभाग में भी पहले प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में लाइब्रेरी के वॉशरूम से छात्राओं के वीडियो बनाए:दीवार में होल करके मोबाइल से रिकॉर्डिंग करता था बिल्डिंग मालिक का बेटा
    Next Article
    गोरखपुर में चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान लोग:95% तक रहेगी ह्यूमिडिटी, शाम तक बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment