Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में तैनात सिपाही का गोंडा में बड़ा फर्जीवाड़ा:कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत 4 पर केस, धोखे से जमीन बैनामा कराया

    9 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में कोर्ट के आदेश पर भदोही में तैनात एक सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया है। खरगूपुर थाना क्षेत्र के अचलापुर गांव निवासी 77 वर्षीय निबई ने गोंडा नगर कोतवाली में यह मामला दर्ज कराया है। निबई ने आरोप लगाया है कि सिपाही दिनेश कुमार और उनके भाई हजारी प्रसाद ने श्याम कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव के साथ मिलकर उनकी जमीन हड़प ली। शिकायतकर्ता के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को जब वह घर से अकेले निकले थे, तब हजारी प्रसाद उन्हें दवा दिलाने और विकलांगता पेंशन बनवाने के बहाने कचहरी ले गए थे। कचहरी में कुछ दस्तावेजों पर निबई के अंगूठे लगवाए गए और एक फर्जी दान पत्र तैयार कर उनकी जमीन हजारी प्रसाद के नाम बैनामा करवा दी गई। श्याम कुमार यादव और अखिलेश कुमार यादव को इस बैनामे में गवाह बनाया गया है। निबई ने बताया कि उनकी आंखों से कम दिखाई देता है और वे अनपढ़ हैं। आरोपियों ने उनकी इसी स्थिति का फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी की। यह रजिस्ट्री नगर कोतवाली गोंडा क्षेत्र में तैयार की गई थी। उनके प्रार्थना पत्र पर अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कक्षा संख्या एक, नम्रता अग्रवाल ने गोंडा नगर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गोंडा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद भदोही में तैनात सिपाही दिनेश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उपनिरीक्षक वैभव सिंह ने इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने पुष्टि की कि कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक वैभव सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर कोतवाली पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में किसान मोर्चा ने ट्रंप-नेतन्याहू का पुतला फूंका:अमेरिका-इजरायल की युद्ध नीतियों और व्यापारिक डील का किया विरोध
    Next Article
    बलरामपुर IGRS निस्तारण में लगातार दूसरे माह प्रदेश में नंबर-1:15 थानों ने भी अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment