Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर IGRS निस्तारण में लगातार दूसरे माह प्रदेश में नंबर-1:15 थानों ने भी अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया

    7 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद बलरामपुर ने लगातार दूसरे माह प्रदेश स्तर की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही, जनपद के 15 थानों ने भी अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। जारी मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, जनपद में प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) विशाल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी आईजीआरएस उपनिरीक्षक श्रवण कुमार के प्रयासों से संभव हो सकी। जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों और थानों पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में शिकायतों के समय पर निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई, शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए फीडबैक और प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग जैसे मानकों को आधार बनाया जाता है। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बलरामपुर ने एक बार फिर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थाना प्रभारियों तथा आईजीआरएस शाखा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। लगातार दूसरी बार मिली यह सफलता न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि जनशिकायतों के त्वरित समाधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में तैनात सिपाही का गोंडा में बड़ा फर्जीवाड़ा:कोर्ट के आदेश पर सिपाही समेत 4 पर केस, धोखे से जमीन बैनामा कराया
    Next Article
    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में भाकियू रक्षक का प्रदर्शन:नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर की मांग, 23 मार्च से आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment