Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में धूमधाम से मनाई गई होली:विधायक विपुल दुबे ने कार्यकर्ताओं को रंग लगाया, ग्रामीणों ने बेलवरिया गीत गाए

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही जिले में रंगों का पर्व होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रामीण अंचल से लेकर नगर व शहरों तक लोगों ने जमकर होली खेली। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी गई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बेलवरिया गीत गाते हुए घर-घर जाकर पर्व मनाया गया। नगरों में युवाओं ने डीजे की धुन पर रंग-गुलाल खेला। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने अपने आवास ज्ञानपुर में कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई। उन्होंने इस पर्व को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। विधायक ने कहा कि होली गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले लगने और रंगों का उत्सव मनाने का अवसर है। विधायक दुबे ने सभी जनपद वासियों से आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने का आह्वान किया, ताकि पूरे प्रदेश और देश में भदोही का एक सकारात्मक संदेश जाए। जिले के ज्ञानपुर, भदोही, औराई, दुर्गागंज, कोइरौना, जंगीगंज, गोपीगंज नगरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिले के आदर्श ग्राम कौलापुर में ग्रामीणों ने होलिका दहन के बाद 4 मार्च को पारंपरिक तरीके से होली का पर्व मनाया। इस दौरान देवी मंदिरों पर भक्ति गीत और बेलवरिया गीत गाए गए। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बेलवरिया गीत गाए और स्वादिष्ट व्यंजन खिलाकर होली की बधाई दी। पूरे जिले में होलिहारों की टोलियां चारों तरफ दिखाई पड़ीं, जो पर्व के उल्लास को दर्शा रही थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर जबरन रंग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई:चित्रकूट एसपी ने दिए सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाई गई
    Next Article
    कानपुर देहात में नहर में डूबकर इकलौते बेटे की मौत:होली पर बंबा से पिचकारी भरने के दौरान पैर फिसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment