Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में नहर में डूबकर इकलौते बेटे की मौत:होली पर बंबा से पिचकारी भरने के दौरान पैर फिसला

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में नहर में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई। होली पर नहर के पास पिचकारी भरने गया था। साथ में और भी बच्चे गए थे। साथी को डूबते हुए देखकर बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाने को दौड़े तब तक बहुत देर चुकी थी। घटना बुधवार सुबह की है। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटैली गांव में होली पर लोग जश्न मना रहे थे। एक दूसरे को रंग लगा रहे थे। तभी घर के बच्चे पिचकारी से एक दूसरे पर रंग डाल रहे थे। घर के बाहर खेलते समय वासु (3 वर्ष) पुत्र विष्णु उर्फ छुटकई पिचकारी में पानी भरने के मासूम बंबा के पास गया। पानी भरते समय अचानक पैर फिसल गया और मासूम इटैली बम्बा में चला गया। पानी अधिक होने की वजह से वह निकल नहीं सका। गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पानी अधिक होने से मासूम डूबा इटैली बम्बा में अधिक पानी था। मासूमों को अंदाजा नहीं था और वहां पिचकारी में पानी भरने चले गए। पानी भरते समय हादसा हो गया। इसके बाद साथ में खेल रहे बच्चों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर तुरंत परिजन भी पहुंचे। बच्चे को पानी से बाहर निकाला। तब तक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। घर का इकलौता पुत्र था वासु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। होली के खुशियों के त्योहार पर हुई घटना से गांव में गम का माहौल बना हुआ है हर कोई घटना से दुखी नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में धूमधाम से मनाई गई होली:विधायक विपुल दुबे ने कार्यकर्ताओं को रंग लगाया, ग्रामीणों ने बेलवरिया गीत गाए
    Next Article
    अब गेम ऑफ थ्रोन्स यूनिवर्स के एक किरदार पर बनेगी फिल्म? जियो हॉटस्टार सीरीज के बाद बढ़ने लगा दबदबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment