Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU का युवा महोत्सव 'स्पंदन' 21 फरवरी से शुरू:मालिनी अवस्थी, समीर अंजान चीफ गेस्ट; 6 दिन में 2500 से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल

    5 hours ago

    1

    0

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अंतर-संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ 21 फरवरी से शुरू होगा। इस छह दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में 23 संकायों और संस्थानों के 2500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस दौरान 10 हजार से ज्यादा दर्शकों के जुटने का अनुमान है। कार्यक्रम के दौरान 40 विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के लिए 120 निर्णायक तैनात किए गए हैं। स्पंदन का वेबपेज भी लॉन्च किया गया है, जहां कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी। महोत्सव का उद्घाटन 21 फरवरी को शाम 4 बजे एंफीथियेटर ग्राउंड स्थित ओपन एयर थियेटर पंडाल में होगा। इस दौरान लोक गायिका मालिनी अवस्थी मुख्य आतिथि के रूप में शामिल होंगी। 25 फरवरी को समापन समारोह में प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान मुख्य अतिथि होंगे। हालांकि, महोत्सव 26 फरवरी तक चलेगा। 9 स्थानों पर एक साथ होंगे कार्यक्रम 21 और 26 फरवरी को शोभायात्रा और परेड का आयोजन किया जाएगा। 21 फरवरी को दोपहर दो बजे से विभिन्न संकायों की झांकियां निकलेंगी। कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर के नौ अलग-अलग स्थलों पर एक साथ आयोजित किए जाएंगे। इसमें संगीत, नृत्य, नाटक, वाद-विवाद, ललित कला और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। 13 समितियों का गठन, IIT (BHU) की भागीदारी BHU के छात्र अधिष्ठाता प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि आयोजन की सुचारु व्यवस्था के लिए 13 समितियां बनाई गई हैं। इस बार IIT (BHU) के छात्र-छात्राएं भी स्पंदन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभा और नेतृत्व का मंच प्रो. रंजन ने बताया कि स्पंदन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि छात्रों की अकादमिक उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का भी मंच है। बीएचयू के स्पंदन मंच से निकले कई प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। इनमें स्टैंडअप कॉमेडियन अभय कुमार भी शामिल हैं। स्पंदन 2026 के जरिए बीएचयू परिसर में देश की सांस्कृतिक विविधता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मंदिर में सो रहे कल्लू बाबा की हत्या:शरीर पर चोट के निशान, खून से सना शव मिला
    Next Article
    मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में बुलंदशहर 68वें स्थान पर:जिले में 1700 के लक्ष्य के मुकाबले 957 लोन ही स्वीकृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment