Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU-PG कोर्स में बचे है ढाई हजार सीट:10-14 जुलाई तक चलेगा रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका,150 विदेशी स्टूडेंट्स ने लिया है दाखिला

    15 hours ago

    1

    0

    बीएचयू में सीयूईटी पीजी के अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 30 जुलाई से पीजी कक्षाएं शुरू होने की घोषणा कर दी गई है। पीजी पाठ्यक्रमों में अब भी विभिन्न कोटे और सुपरन्यूमरेरी सीटें मिलाकर लगभग ढाई हजार स्थान बचे हैं। इन्हें भरने के लिए 10 से 14 जुलाई तक स्पॉट रजिस्ट्रेशन और इसके बाद स्पॉट राउंड चलाए जाएंगे। 10-14 जुलाई तक होगा रजिस्ट्रेशन केंद्रीय प्रवेश समिति की तरफ से जारी अधिसूचना में संभावित तिथियां और कार्यक्रम स्पष्ट किया गया है। इसके अंतर्गत 10 से 14 जुलाई तक स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सीयूईटी पीजी के अर्ह अभ्यर्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों के आधार पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पहले स्पॉट राउंड सीट आवंटन की शुरुआत 16 जुलाई को होगी। सीटें खाली रहने की स्थिति में दूसरा स्पॉट राउंड 20 जुलाई को आयोजित किया जा सकता है। दोनों ही स्थितियों में छात्रों को 22 जुलाई से उनके स्टूडेंट पोर्टल पर कॉल लेटर इश्यू कर दिए जाएंगे। 27 जुलाई को पहले सीट आवंटन राउंड और जीडीपीआई राउंड के अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग और कॉलेजों में रिपोर्टिंग करनी होगी। 28 जुलाई को दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड और सभी स्पॉट राउंड के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग होगी। इसके बाद 30 जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। PG सीट के लिए मिले 8400 प्रवेश पीजी पाठ्यक्रमों में उपलब्ध कुल 8400 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। जीडीपीआई और प्रैक्टिकल परीक्षा वाले 27 पाठ्यक्रमों की लगभग 1400 सीटों में लगभग आधी भर चुकी हैं। इसी तरह 123 सामान्य पाठ्यक्रमों में भी पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है। विदेशों से मिले 1500 आवेदन बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश के लिए समर्पित पोर्टल शुरू हो गया है। इस साल सभी 585 शैक्षणिक कार्यक्रमों में 25 फीसदी सीटों पर विदेशी छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। अब तक लगभग 1500 आवेदन और विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पांच हजार से ज्यादा बुलेटिन डाउनलोड और पूछताछ भी आ चुकी हैं।अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश के लिए पिछले वर्ष एक समर्पित पोर्टल लांच किया गया था। इसके साथ ही विदेशी छात्रों के लिए ईमेल या ऑफलाइन माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया था। नियमों के मुताबिक विदेशी छात्रों के लिए इस वर्ष से 25 फीसदी आरक्षित सीटों में पांच फीसदी पर एनआरआई के बच्चों और पांच फीसदी पर खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों के प्रवेश लिए जाएंगे। शुल्क वर्गीकरण सार्क और गैर सार्क देशों के आधार पर भी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के नए 'ब्राह्मण ब्रांड' बने पवन पांडेय:मंत्री निषादराज की नोटों वाली जय-जय, DIG के हंटर से DSP का बुढ़ापा खराब
    Next Article
    फ्रांसीसी टूरिस्ट से 50 यूरो की ठगी, कैब ड्राइवर अरेस्ट:आगरा घूमने आईं विदेशी महिलाओं से वसूली की, फ्लाइट लेट होने पर एक्सट्रा चार्ज लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment