Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्रांसीसी टूरिस्ट से 50 यूरो की ठगी, कैब ड्राइवर अरेस्ट:आगरा घूमने आईं विदेशी महिलाओं से वसूली की, फ्लाइट लेट होने पर एक्सट्रा चार्ज लिया

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार की सुबह 9 बजे ताजमहल घूमने आई फ्रांस की पर्यटक जूलियट ईवा और उनकी साथी वैरोनिका से फ्रॉड हो गया। ऑनलाइन बुक की गई कैब के ड्राइवर ने दोनों से ठगी की। दोनों मंगलवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचीं। उनकी फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे देरी से सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंची। उसके बाद आगरा के लिए कैब बुक किया। कैब से सुबह 9 बजे आगरा पहुंचीं। उन्होंने ड्राइवर को पहले ही बुकिंग की रकम ऑनलाइन दे दिया था। लेकिन उसने तय किराए के अलावा एयरपोर्ट पार्किंग शुल्क का हवाला देकर अतिरिक्त रकम मांगी। ड्राइवर ने फ्लाइट लेट होने का बहाना बनाकर 50 यूरो (करीब 5 हजार रुपए भारतीय करेंसी) अतिरिक्त वसूल लिए। ताजमहल के पास गाइडों की सतर्कता से मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर से रकम वापस कराई। उसकी कार सीज कर शांति भंग की कार्रवाई की। किराया पहले ही दिया, फिर भी 500 रुपए अलग से वसूले पुलिस के अनुसार, दिल्ली से आगरा तक का किराया पहले ही दो हजार रुपये तय होकर ऑनलाइन अदा किया जा चुका था। आगरा पहुंचने पर कैब ड्राइवर अजहरुद्दीन ने पर्यटकों को ताजमहल के पूर्वी गेट की बजाय पुरानी मंडी क्षेत्र में उतारा। 500 रुपये अतिरिक्त देने की बात कही। जानकारी के अभाव में पर्यटक ने 500 रुपये की जगह 50 यूरो चालक को दे दिए। मौके पर मौजूद गाइड ने पर्यटक को यूरो देते देखा तो उनसे बातचीत की। पूरी जानकारी मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को बुलाकर उससे 50 यूरो वापस कराए। रकम वापस मिलने पर पर्यटक ने पुलिस का धन्यवाद किया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि ट्रांस यमुना निवासी ड्राइवर अजहरुद्दीन के खिलाफ पर्यटक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इसलिए पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उसकी कार सीज कर दी। पहले भी पर्यटकों से अलग-अलग तरह से फ्रॉड यह ताजमहल क्षेत्र में पर्यटकों से ठगी का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खरीदारी, होटल बुकिंग और अन्य बहानों से देशी-विदेशी पर्यटकों से धोखाधड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन ऐसे मामलों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU-PG कोर्स में बचे है ढाई हजार सीट:10-14 जुलाई तक चलेगा रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका,150 विदेशी स्टूडेंट्स ने लिया है दाखिला
    Next Article
    गोरखपुर में कराटे सीख रहीं सपा नेता काजल निषाद:बोलीं- यूपी विधानसभा चुनाव में योगी हों या मोदी, पूरी ताकत से लड़ूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment